Newzfatafatlogo

मासूम बच्ची की हत्यारोपी महिला गिरफ्तार

 | 
मासूम बच्ची की हत्यारोपी महिला गिरफ्तार
मासूम बच्ची की हत्यारोपी महिला गिरफ्तार


फिरोजाबाद, 21 नवम्बर (हि.स.)। थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम ने मंगलवार को पानी में मिले मासूम बच्ची के शव की पहचान के बाद हत्यारोपी महिला को गिरफ्तार किया है।

थाना शिकोहाबाद क्षेत्र अन्तर्गत 25 अक्टूबर को लक्ष्मीनगर सर्विस रोड किराने पानी में एक अज्ञात बच्ची का शव तैरता हुआ मिला था। अज्ञात शव की पहचान राधा (4) के रूप में हुई थी। इस बच्ची को 04 अक्टूबर को कोई पुरुष या महिला मैनपुरी चौराहा पर छोड़कर चला गया था। हत्या करने के सम्बन्ध मे थाना शिकोहाबाद पर मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना शिकोहाबाद गठित टीम द्वारा इस घटना के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने हेतु लगातार दबिशें दी जा रही थी। थाना प्रभारी शिकोहाबाद अनिल कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ सूचना पर अभियुक्ता रेखा देवी पुत्री देशराज निवासी नगला खेरी मौजा कुढीना थाना सिरसागंज को गिरफ्तार किया है।

हिन्दुस्थान समाचार/कौशल /सियाराम