बांदा में संपत्ति विवाद: बेटे ने 85 वर्षीय पिता के साथ की मारपीट
संपत्ति विवाद में शर्मनाक घटना
उत्तर प्रदेश क्राइम समाचार: बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां संपत्ति के विवाद के चलते एक बेटे ने अपने 85 वर्षीय पिता के साथ मारपीट की। ओझा नगर में हुई इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बुजुर्ग के साथ बर्बरता से मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी बेटे के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग पिता लकवे से पीड़ित हैं और चलने-फिरने में असमर्थ हैं। आरोप है कि 16 सितंबर को संपत्ति के विवाद के दौरान उनके छोटे बेटे ने उन पर हमला किया।
ये मानवता को झकझोर देने वाला वीडियो यूपी के बांदा जिले का है, कंकाल में तब्दील हो चुके 85 साल के शंकर गुप्ता को उनको छोटा बेटा कुशल गुप्ता बेहरमी से पीट रहा है।
जमीन जायदाद को लेकर कलयुगी छोटे बेटे ने पिता को बर्बरता से पीटा। बड़े बेटे कैलाश के अनुसार पिता के साथ हुए इस घटना… pic.twitter.com/cd6BJLaDwV— sankalp (@justicewithpoor) September 19, 2026
CCTV फुटेज में आरोपी को बुजुर्ग के साथ लात-घूंसों से मारपीट करते और उन्हें जमीन पर घसीटते हुए देखा गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के दूसरे बेटे कैलाश ने CCTV फुटेज देखी और पुलिस से शिकायत की।
कैलाश, जो बेंगलुरु में रहता है, ने बताया कि उसका छोटा भाई और पिता घर पर रहते हैं। परिवार में संपत्ति को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। CCTV फुटेज सामने आने के बाद कैलाश बांदा पहुंचा और घायल पिता को अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है और दोनों पक्षों की ओर से पहले भी शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं। वर्तमान में आरोपी हिरासत में है और पुलिस CCTV फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
