Ducati Formula 73: भारत में लॉन्च हुई लिमिटेड एडिशन बाइक
Ducati Formula 73 की विशेषताएँ
नई दिल्ली। इटली की प्रसिद्ध बाइक निर्माता कंपनी Ducati ने भारतीय बाजार में अपनी विशेष लिमिटेड एडिशन बाइक, Ducati Formula 73, का अनावरण किया है। इसकी कीमत 20 लाख रुपये निर्धारित की गई है। उल्लेखनीय है कि भारत में उपलब्ध सभी यूनिट्स बिक चुकी हैं, जिसके कारण कंपनी ने इसकी बुकिंग बंद कर दी है। इस बाइक की कुल 873 यूनिट्स ही बनाई जाएंगी, और प्रत्येक बाइक पर एक अलग सीरियल नंबर दिया गया है, जो इसे कलेक्टर्स के लिए खास बनाता है।
Ducati Formula 73 केवल एक महंगी बाइक नहीं है, बल्कि यह कंपनी की रेसिंग विरासत और पुरानी मोटरसाइकिलों की पहचान को दर्शाती है। इसका डिज़ाइन 1973 में लॉन्च हुई Ducati 750 Super Sport Desmo से प्रेरित है, जो उस समय की रेसिंग संस्कृति का प्रतीक रही है। नई Formula 73 में पुरानी रेसिंग बाइक के डिज़ाइन को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ा गया है।
इसकी सिल्वर और एक्वा ग्रीन रंग की संयोजन इसे विशेष बनाती है। बाइक में स्टील ट्रेलिस फ्रेम, क्लिप-ऑन हैंडलबार, बार-एंड मिरर और छोटा फ्रंट फेयरिंग शामिल है। इसके फ्यूल टैंक पर सुनहरी पट्टी पुरानी रेसिंग बाइक के डिज़ाइन की याद दिलाती है। इस बाइक में 803 सीसी का एयर-कूल्ड L-Twin इंजन है।
इसमें डेस्मोड्रोमिक वॉल्व सिस्टम और प्रत्येक सिलेंडर में दो वॉल्व होते हैं। यह इंजन 73hp की शक्ति और 65.2Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है। इसमें विशेष Termignoni एग्जॉस्ट सिस्टम भी है। बाइक के आगे Brembo का चार-पिस्टन रेडियल ब्रेक कैलिपर और 330 मिमी की डिस्क दी गई है।
इसमें 17-इंच के स्पोक व्हील्स हैं और इसका वजन 183 किलोग्राम है। बाइक में 4.3-इंच का फुल-कलर TFT इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले, फुल LED लाइटिंग, डे टाइम रनिंग लाइट्स, सेल्फ-कैंसलिंग टर्न इंडिकेटर्स, कॉर्नरिंग ABS और Ducati ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स शामिल हैं। Formula 73 को कलेक्टर्स के लिए खास बनाने के लिए हर बाइक की स्टीयरिंग प्लेट पर उसका नाम और अलग सीरियल नंबर दिया गया है।
