Newzfatafatlogo

(अपडेट) मणिपुर गोलीबारी में एक की मौत, दो स्वयंसेवक घायल

 | 

इंफाल, 13 फरवरी (हि.स.)। मणिपुर के कांगपोकपी जिले की सीमा से लगे इंफाल पूर्वी जिले में आज दो हथियारबंद गुटों के बीच गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य ग्रामीण स्वयंसेवक घायल हो गए। मृतक की पहचान सगोलसेम लोया के रूप में हुई। घायल अवस्था में लोया को इंफाल के एक निजी अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसने दम तोड़ा। वहीं, दो अन्य घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रह है।

खबरों के अनुसार कांगपोकपी जिले की सीमा से लगे इंफाल पूर्व के खमेनलोक और शांतिपुर इलाके में हुई यह गोलीबारी खबर लिखे जाने तक जारी है।

सुरक्षा बल हालात पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि पहाड़ी इलाके में रह रहकर गोलीबारी हो रही है। सुरक्षा बलों की भारी तैनाती पूरे इलाके में कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि इंफाल पूर्व और कांगपोकपी के पहाड़ी जिले के बीच के इलाकों में गोलीबारी हो रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/श्रीप्रकाश/अरविंद/आकाश