PDA जनपंचायत में सामाजिक न्याय और रोजगार पर जोर
PDA जनपंचायत का आयोजन
महराजगंज से रिपोर्ट:: नौतनवा विधानसभा-316 के लक्ष्मीपुर विकासखंड में आयोजित PDA जनपंचायत में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि लोटन राम निषाद का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस कार्यक्रम में सामाजिक न्याय, युवाओं के रोजगार और क्षेत्र के विकास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई।
वक्ताओं ने जनपंचायत में PDA के संघर्ष और सामाजिक न्याय के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में रोजगार, विकास और जनसमस्याओं को उठाने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यकर्ताओं ने PDA के मुद्दों पर एकजुटता का संदेश देते हुए “लड़ेगा PDA—जीतेगा PDA” के नारे लगाए।
इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव, विधानसभा अध्यक्ष विक्रम यादव, जिला उपाध्यक्ष राजू दुबे, श्रवण पटेल, अमरजीत साहनी, जयप्रकाश, पुरुषोत्तम, समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव बैजू यादव, कमरुद्दीन, भोला चौधरी, छोटेलाल चौधरी, प्रदीप यादव, योगेश, शैलेश, अर्जुन पासवान और सहेंद्र साहनी सहित कई समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

