Newzfatafatlogo

राष्ट्रपति मुर्मू दो दिवसीय प्रवास पर राजस्थान पहुंचीं

 | 
राष्ट्रपति मुर्मू दो दिवसीय प्रवास पर राजस्थान पहुंचीं
राष्ट्रपति मुर्मू दो दिवसीय प्रवास पर राजस्थान पहुंचीं


राष्ट्रपति मुर्मू दो दिवसीय प्रवास पर राजस्थान पहुंचीं


जयपुर, 13 फरवरी (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजस्थान के दो दिवसीय प्रवास पर मंगलवार शाम को जयपुर पहुंचीं। जयपुर हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राष्ट्रपति का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। हवाई अड्डे से राष्ट्रपति राजभवन पहुंचीं, जहां राज्यपाल कलराज मिश्र ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति ने इस दौरान राज्यपाल मिश्र की कुशलक्षेम पूछी और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

अधिकारियों के मुताबिक राष्ट्रपति बुधवार सुबह मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करेंगी। उनके दौरे से पहले पुलिस-प्रशासन ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया तो वहीं बालाजी मंदिर की आकर्षक सजावट की गई है। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर मंदिर ट्रस्ट ने खास इंतजाम किए हैं। यहां से राष्ट्रपति मुर्मू विशेष हेलिकॉप्टर से 1:50 बजे पर वागड़ अंचल के प्रसिद्ध तीर्थ बेणेश्वर धाम पहुंचेंगी। वे धाम पर स्थित मंदिरों में दर्शन करेंगी। इसके बाद वे धाम पर आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में शामिल होंगी। सम्मेलन में महिलाओं को 250 करोड़ का लोन और महिला निधि के तहत 50 करोड़ रुपये के चेक वितरित किए जाएंगे। सम्मेलन में डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, सलुम्बर और उदयपुर जिले की 10 हजार महिलाएं भाग लेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू करीब साढ़े तीन घंटे तक धाम पर रहेंगी।

हिन्दुस्थान समाचार/ईश्वर/पवन