Newzfatafatlogo

14 को झारखंड पहुंचेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा, राहुल गांधी नहीं होंगे शामिल

 | 
14 को झारखंड पहुंचेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा, राहुल गांधी नहीं होंगे शामिल
14 को झारखंड पहुंचेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा, राहुल गांधी नहीं होंगे शामिल


रांची (झारखंड), 13 फरवरी (हि.स.)। कांग्रस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 फरवरी को झारखंड में प्रवेश करेगी। न्याय यात्रा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य के गढ़वा एवं पलामू जिले में जारी रहेगी लेकिन इसमें राहुल गांधी शामिल नहीं होंगे।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने मंगलवार को कहा कि कतिपय कारणों से राहुल गांधी यात्रा में शामिल नहीं हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि न्याय यात्रा में कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश, प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर अखिल भारतीय एनएसयूआई के प्रभारी कन्हैया कुमार उपस्थित रहेंगे। शांति ने पलामू एवं गढ़वा जिले के कांग्रेस नेताओं ,कार्यकर्ताओ एवं आम जनता से न्याय यात्रा मे भाग लेकर यात्रा को सफल बनाने की अपील की है।

हिन्दुस्थान समाचार/ विकास/चंद्र प्रकाश