Newzfatafatlogo

अखिलेश यादव ने JPNIC की बदहाली पर उठाए सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) के उद्घाटन के बाद उसकी खस्ता हालत पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने वीडियो साझा करते हुए भाजपा की नीतियों पर सवाल उठाए और कहा कि वर्तमान पीढ़ी उनके गुनाहों को नहीं भूलेगी। जानें पूरी कहानी में क्या है खास।
 | 

JPNIC का उद्घाटन और अखिलेश की प्रतिक्रिया

JPNIC विवाद: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का सपना प्रोजेक्ट, जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC), बुधवार को खोला गया, जो लगभग 9 वर्षों से बंद था। योगी सरकार ने हाल ही में इसे निजी कंपनियों को लीज पर देने का निर्णय लिया था। लेकिन, JPNIC के उद्घाटन के बाद इसकी खस्ता हालत देखकर सपा प्रमुख ने अपनी नाराजगी व्यक्त की।

अखिलेश यादव ने गुरुवार को एक्स पर JPNIC के अंदर का एक वीडियो साझा किया, जिसमें सेंटर के कई हिस्सों में काई जमी हुई दिखाई दे रही है और धातु के स्तंभ व अन्य भाग जंग खा चुके हैं। इस पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'भाजपाइयों की ठहरी हुई सोच पर सिर्फ़ काई जमती है या मुर्चा-ज़ंग लगती है।'

अखिलेश ने आगे कहा, 'एक तरफ़ आज़ादी के आंदोलन में शहीदों के ख़िलाफ़ उपनिवेशवादियों के लिए मुख़बिरी करनेवाले धोखाजीवी संगी-साथियों का भूमिगत काला इतिहास हमेशा ‘स्वतंत्रता सेनानियों’ का विरोधी रहा है; तो दूसरी तरफ़ दक़ियानूसी भाजपाइयों का पुरातनपंथी तंग नज़रिया ‘आधुनिकता और प्रगति’ का विरोधी है। उन्होंने कहा, 'भाजपा और उनके संगी-साथियों को न इतिहास की पीढ़ियाँ माफ़ करेंगी न भविष्य की, और वर्तमान की पीढ़ियों के गुनाहगार वो हैं ही। भाजपा ख़त्म!'