अखिलेश यादव ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर जिलाधिकारी की चापलूसी पर उठाए सवाल
अखिलेश यादव का तीखा हमला
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में दीप जलाए गए। एक जिलाधिकारी ने अपने सरकारी आवास पर दीप जलाने का आयोजन किया, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई। इस पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिलाधिकारी और भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि, पहले केयर फ़ंड और अब चापलूसी फ़ंड… इनकी खाता-बही जनता के सामने पेश की जाए। यही लोगों की मांग है।
अखिलेश यादव ने जिलाधिकारी के आवास की वीडियो साझा करते हुए लिखा कि, भाजपा पहले राजनीति का अपराधीकरण कर रही थी, अब यह राजनीति का ‘अधिकारीकरण’ कर रही है। जिलाधिकारी महोदय को ‘दीये और उसके तेल-बाती’ के खर्च का विवरण सार्वजनिक करना चाहिए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह उनके व्यक्तिगत खर्च से किया गया है या जनता के टैक्स के पैसे से।
अब तक भाजपा राजनीति का अपराधीकरण कर रही थी अब भाजपा राजनीति का ‘अधिकारीकरण’ कर रही है।
जिलाधिकारी महोदय ‘दीये व उसके तेल-बाती व लगवाई’ के ख़र्चे का हिसाब-किताब सार्वजनिक करें कि ये उनके व्यक्तिगत खाते से किया गया ख़र्चा है न कि जनता के टैक्स का पैसा है।
पहले केयर फ़ंड और अब… pic.twitter.com/qEdaqSCOCG
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 18, 2026
उन्होंने आगे कहा कि, पहले केयर फ़ंड और अब चापलूसी फ़ंड… इनकी खाता-बही जनता के सामने आनी चाहिए। दीये जलाने की मजबूरी में कितनों के दिल जले होंगे। लखनऊ में दीयों की संख्या इतनी नहीं थी कि रिकॉर्ड टूट जाता। जो लोग दीयों के लिए भी लड़ाई कर रहे हैं, वे रोशनी कैसे लाएंगे?
सपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि, यूपी में 32 नंबर से शुरू हुई 500 बाइकें कहीं भेजी जा रही हैं, क्या इससे विदेशी मुद्रा से खरीदे गए तेल की बर्बादी नहीं होगी? केवल खाने वाले तेल का उपयोग कम करने की अपील की गई है या गाड़ी वाले तेल की भी या लालटेन और दीये के तेल की भी?
