अयोध्या मंदिर चढ़ावे विवाद पर सीएम योगी का अखिलेश यादव पर पलटवार
अयोध्या में सियासी गर्मी
सीएम योगी और अखिलेश यादव: अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावे के विवाद ने उत्तर प्रदेश और देश की राजनीति में हलचल मचा दी है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और अन्य विपक्षी नेता भाजपा पर लगातार हमले कर रहे हैं। इस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश को जवाब देते हुए कहा कि उन्हें अयोध्या की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि उन्हें पश्चाताप करना चाहिए।
सीएम योगी ने कहा, "मैंने अखिलेश यादव का एक बयान पढ़ा, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार बनने पर अयोध्या को धार्मिक नगरी बनाएंगे। क्या आप सच में ऐसा कर सकते हैं? आपके इतिहास को देखिए, आपके ही लोगों ने राम भक्तों पर गोली चलाई थी। आपकी सरकार ने ऐसा किया था।" उन्होंने आगे कहा, "आज अयोध्या पीएम मोदी के नेतृत्व में त्रेतायुग का स्मरण करा रही है, और आपको यह देखकर जलन हो रही है।"
अखिलेश जी,
आप अयोध्या की चिंता मत करिए, पश्चाताप करिए। एक बार प्रभु श्री रामलला का दर्शन कर लीजिए। कम से कम इसी से सद्बुद्धि आएगी…
आइए, खुलकर बोलिए कि श्री राम जन्मभूमि मुक्ति के आंदोलन की तर्ज पर ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति का भी अभियान चलना चाहिए… pic.twitter.com/eoZEY6ze2P
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 28, 2026
सीएम योगी ने पूर्व सपा सरकार पर जन्माष्टमी और कांवड़ यात्रा पर रोक लगाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा, "अगर आप धार्मिक कहलाना चाहते हैं, तो मथुरा और वृंदावन के मुद्दे पर खुलकर बोलें। श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भी अपनी राय स्पष्ट करें।" बता दें कि सीएम योगी ने हाल ही में हाथरस में ₹548 करोड़ की लागत वाली 143 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
सीएम योगी ने अपने भाषण का वीडियो एक्स पर साझा करते हुए लिखा, "अखिलेश जी, आप अयोध्या की चिंता मत करिए, पश्चाताप करिए। एक बार प्रभु श्री रामलला का दर्शन कर लीजिए। कम से कम इसी से सद्बुद्धि आएगी। आइए, खुलकर बोलिए कि श्री राम जन्मभूमि मुक्ति के आंदोलन की तर्ज पर ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति का भी अभियान चलना चाहिए।"
अखिलेश यादव का अयोध्या पर बड़ा बयान
एक दिन पहले, अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, "हम धर्मनिष्ठता और सत्यनिष्ठता के साथ संकल्प लेते हैं कि नई सरकार बनाकर अयोध्या को एक अनुपम धार्मिक नगरी के रूप में विकसित करेंगे, जहाँ श्रद्धालु सच्ची आध्यात्मिकता का अनुभव करेंगे। प्रभु के आशीर्वाद से, हम अयोध्या के मान को पुनर्स्थापित करेंगे।"
हम धर्मनिष्ठता और सत्यनिष्ठता के साथ ये संकल्प लेते हैं कि नई सरकार बनाकर ‘अयोध्या’ को एक ऐसी अनुपम-अनुकरणीय धार्मिक नगरी के रूप में विकसित करेंगे, जहाँ विश्व भर से आए श्रद्धालु सच्ची आध्यात्मिकता की अद्वितीय अनुभूति करेंगे।
प्रभु के आशीर्वाद के साथ, हम अयोध्या के सनातन मान को…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 27, 2026
