अरुणाचल प्रदेश में चीन की घुसपैठ का दावा: वायरल वीडियो से सियासत गरमाई
अरुणाचल प्रदेश में चीन की घुसपैठ का दावा
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो: एक युवक ने अरुणाचल प्रदेश में चीन की घुसपैठ का आरोप लगाया है। इस वायरल वीडियो में युवक का कहना है कि चीन धीरे-धीरे अरुणाचल प्रदेश में अपनी सीमा बढ़ा रहा है और वहां की भूमि पर कब्जा कर रहा है। इस दावे के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि परिसीमन की चिंता छोड़कर सीमाओं पर ध्यान देना चाहिए।
वीडियो में गिटार लिए युवक कहता है, "गुड बाय इंडिया, जल्द ही आप मुझे चीन में देखेंगे। केवल मैं ही नहीं, पूरा अरुणाचल चीन में होगा, क्योंकि चीन यहां धीरे-धीरे घुस रहा है। यहां की जनता लगातार कह रही है कि सरकार को एक्शन लेना चाहिए, लेकिन कुछ नहीं हो रहा है। अगर यही स्थिति रही, तो बहुत जल्द चीन अरुणाचल को अपने कब्जे में ले लेगा। इसलिए मैंने एडवांस गुड बाय कहा है।"
युवक ने आगे कहा कि यदि सरकार कोई कदम नहीं उठाती है, तो हमें चीन के साथ जाना पड़ेगा। इस पर सपा सांसद अखिलेश यादव ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "परिसीमन की नहीं, सीमाओं की चिंता करो! देश की सीमाएं पहले, निर्वाचन क्षेत्र बाद में।"
परिसीमन की नहीं,
सीमाओं की चिंता करो!Country’s boundaries first, constituency’s later. pic.twitter.com/yuwgwvLHl1
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 10, 2026
