Newzfatafatlogo

आजम खान की ED के समक्ष पेशी, कोर्ट में रिमांड की मांग

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गाजियाबाद एमपी एमएलए कोर्ट में पेश किया। यहां ईडी कस्टडी रिमांड की मांग कर सकती है। आजम खान ने मीडिया के सामने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'बोलने के लिए अब बचा ही क्या है?' इस मामले में आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। जानें पूरी खबर में आजम खान की स्थिति और ईडी की कार्रवाई के बारे में।
 | 

गाजियाबाद में आजम खान की पेशी

गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता आज़म खान (Azam Khan) को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम गाजियाबाद एमपी एमएलए कोर्ट में पहुंची है। यहां ईडी कस्टडी रिमांड की मांग कर सकती है। कोर्ट की कार्यवाही पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।



इस दौरान मीडिया को देखकर आजम खान (Azam Khan) ने अपनी गाड़ी का शीशा नीचे उतारा। पत्रकारों ने उनसे पूछा कि कुछ कहना चाहेंगे? इस पर आजम खान (Azam Khan) ने मुस्कुराते हुए कहा, कि बोलने के लिए अब बचा ही क्या है? आजम खान (Azam Khan) का यह अंदाज एक बार फिर चर्चा में है। अपने बेबाक बयानों और खास अल्फाजों के लिए पहचाने जाने वाले आजम खान (Azam Khan) कम शब्दों में भी अपनी बात कहने का अलग अंदाज रखते हैं। रविवार की वजह से भीड़भाड़ कम है, लेकिन पुलिस ने कोर्ट को छावनी बना रखा है। बता दें कि शनिवार को रामपुर जेल से रिहा होते ही बड़े नाटकीय ढंग से ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले (Money Laundering Case) में आज़म ख़ान (Azam Khan) को गिरफ़्तार किया था। दूसरी तरफ ईडी की इस कार्रवाई के विरोध में कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) पहुंचे हैं।