आर विनय कुमार को कर्नाटक क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया
नई जिम्मेदारी के साथ आर विनय कुमार
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के पूर्व तेज गेंदबाज आर विनय कुमार को एक नई भूमिका में देखा जाएगा। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेला है और अब उन्हें कर्नाटक क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आर विनय कुमार अगले रणजी सीजन में कर्नाटक पुरुष क्रिकेट टीम से जुड़ने वाले हैं। कर्नाटक क्रिकेट संघ ने 2026-27 के घरेलू सीजन के लिए उन्हें मुख्य कोच नियुक्त करने का निर्णय लिया है.
42 वर्षीय आर विनय कुमार, जिन्होंने महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की कप्तानी में खेला है, अब अपनी नई भूमिका के लिए तैयार हैं। उन्हें मौजूदा कोच येर्रे गौड़ की जगह यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपने खेल करियर में विनय कुमार ने कर्नाटक के लिए कई यादगार प्रदर्शन किए हैं। कप्तान के रूप में, उन्होंने कर्नाटक को लगातार दो सीज़न में चैंपियन बनाया था, जिसमें 2013-14 और 2014-15 में रणजी ट्रॉफी का खिताब शामिल है। अब क्रिकेट संघ उनसे ऐसी ही सफलता की उम्मीद कर रहा है.
दीपक चौगुले को फील्डिंग कोच बनाया गया
कर्नाटक क्रिकेट संघ ने टीम के कोचिंग स्टाफ में महत्वपूर्ण बदलाव करने का निर्णय लिया है। आर विनय कुमार को मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया जाएगा, जबकि उनके साथी दीपक चौगुले को टीम का नया फील्डिंग कोच बनाया गया है। हालांकि, कर्नाटक टीम के गेंदबाजी कोच मंसूर अली खान को संघ द्वारा बनाए रखा गया है.
