इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री में नया रिकॉर्ड, 2026 में 10 लाख पंजीकरण
इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता
इलेक्ट्रिक दोपहिया : तेजी से विकसित हो रही तकनीक के चलते इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार में प्रभाव बढ़ता जा रहा है। भारत के इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार ने 2026 के पहले सात महीनों में 10 लाख पंजीकरण का आंकड़ा पार कर एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है। जुलाई के अंत तक, सरकारी ‘वाहन’ पोर्टल से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कुल पंजीकरण 11.1 लाख तक पहुंच गया।
देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में तेजी आ रही है। पिछले साल जुलाई में यह आंकड़ा 2 लाख यूनिट से थोड़ा कम था। Vahan के आंकड़ों के अनुसार, जून में देशभर में 3.1 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों का पंजीकरण हुआ था।
इस वृद्धि में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का सबसे बड़ा योगदान रहा। जुलाई में पहली बार एक महीने में इनका पंजीकरण 2 लाख के आंकड़े को पार कर गया। पिछले महीने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का पंजीकरण 2,04,201 यूनिट रहा, जबकि जून में यह लगभग 1.95 लाख था। पिछले साल जुलाई में यह आंकड़ा 1.1 लाख यूनिट था।
दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों में टीवीएस मोटर ने अपनी अग्रणी स्थिति बनाए रखी। जुलाई में कंपनी ने 55,465 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का पंजीकरण किया। जून में यह संख्या 47,418 थी। इसी तरह, बजाज ऑटो का चेतक ईवी का पंजीकरण 45,562 यूनिट रहा, जबकि जून में यह आंकड़ा 43,505 यूनिट था। एथर एनर्जी तीसरे स्थान पर रही, लेकिन जून में इसके पंजीकरण में गिरावट आई। जून में इसकी बिक्री 31,440 यूनिट थी, जो जुलाई में घटकर 30,317 यूनिट रह गई।
