ईरान की राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या की नई साजिश का खुलासा
राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या की साजिश का अलर्ट
राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या की साजिश: सीजफायर समाप्त होने के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है। दोनों देशों ने एक-दूसरे पर हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। इसी बीच, अमेरिकी मीडिया में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की एक नई साजिश का खुलासा हुआ है। इस संबंध में इजराइल ने अमेरिकी प्रशासन को चेतावनी दी थी।
अमेरिकी समाचार पत्र वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) के अनुसार, इजराइल ने इस सप्ताह अमेरिकी अधिकारियों को सूचित किया कि ईरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की योजना बना रहा है। हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने इस रिपोर्ट में किए गए दावों की पुष्टि नहीं की है और न ही इस कथित साजिश की निगरानी कर रहे हैं।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कुछ अमेरिकी खुफिया अधिकारियों का मानना है कि इजराइल का यह इनपुट ट्रंप के ईरान के प्रति निर्णयों को प्रभावित करने का प्रयास हो सकता है। इसका मतलब यह है कि उन्हें इस सूचना पर पूरी तरह से भरोसा नहीं है। व्हाइट हाउस ने इस रिपोर्ट पर कोई सीधी टिप्पणी नहीं की है।
गौरतलब है कि इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान कहा था, “वे मुझे खत्म करना चाहते हैं। मैं उनकी हर लिस्ट में सबसे ऊपर हूं।” इसके अलावा, आयतुल्ला अली खामेनेई के जनाजे के दौरान भी लोगों ने 'ट्रंप की हत्या' के नारे लगाए थे।
