ईरान में ट्रंप परिवार को लेकर बढ़ा खतरा, वायरल वीडियो ने मचाई हलचल
तेहरान और वॉशिंगटन के बीच बढ़ती दुश्मनी
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई के दफनाने के बाद अमेरिका और ईरान के बीच की दुश्मनी एक गंभीर मोड़ पर पहुंच गई है। तेहरान की सड़कों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के परिवार को ताबूत में दिखाने वाले बड़े-बड़े बिलबोर्ड लगाए गए हैं। इसके साथ ही, सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों को चिंता में डाल दिया है। इस वीडियो में मेलानिया ट्रंप को सीधे निशाना बनाते हुए उनकी दिनचर्या और यात्रा के स्थानों को दर्शाया गया है, जिसका शीर्षक है 'मेलानिया ट्रंप को कैसे मारें?'
ट्रंप परिवार की सुरक्षा पर खतरा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में यह दावा किया गया है कि मेलानिया ट्रंप न्यूयॉर्क सिटी में अपनी मोटरकेड के साथ किन रास्तों से गुजरती हैं। वीडियो में उन स्थानों को भी चिन्हित किया गया है, जहां फर्स्ट लेडी अक्सर जाती हैं। इसे 'ऑपरेशन' के लिए सबसे उपयुक्त स्थान बताया गया है। वीडियो के अंत में राष्ट्रपति के छोटे बेटे बैरन ट्रंप को भी चेतावनी दी गई है कि वह भी सतर्क रहें। इस वीडियो के प्रकाश में आने के बाद खुफिया एजेंसियों को यह आशंका है कि ईरान ट्रंप परिवार की गतिविधियों की निगरानी कर रहा है।
तेहरान में भड़काऊ संदेश
खामेनेई के जनाजे के दौरान डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिए गए थे और उनकी हत्या के नारे गूंजे थे। जनाजे के तुरंत बाद, तेहरान के फिलिस्तीन स्क्वायर पर विशालकाय बिलबोर्ड लगाए गए हैं, जिनमें ट्रंप परिवार को ताबूतों में दिखाया गया है। इन पोस्टरों पर 'खून का बदला खून' लिखा गया है, जो ईरान की ओर से ट्रंप परिवार के खिलाफ प्रतिशोध की योजना का संकेत देता है।
ट्रंप की चेतावनी
28 फरवरी को हुए एक हमले में खामेनेई और उनके परिवार के कई सदस्य मारे गए थे। उनके दफनाने के बाद ईरानी जनता में अमेरिका के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिला। हालांकि, पिछले तीन दिनों से अमेरिका की ओर से कोई नया सैन्य हमला नहीं किया गया है, लेकिन होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर तनाव बढ़ा हुआ है। इस बीच, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनके या उनके परिवार पर कोई जानलेवा हमला हुआ, तो अमेरिकी सेना पूरे ईरान को तबाह कर देगी।
