Newzfatafatlogo

ईश वेलफेयर फाउंडेशन ने कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए किया सहयोग

ईश वेलफेयर फाउंडेशन ने लखनऊ में ब्लड कैंसर से पीड़ित बच्चों के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बच्चों को फल, चॉकलेट और राशन सामग्री वितरित की गई। संस्था के सदस्यों ने बच्चों और उनके परिवारों को हौसला बढ़ाया और जरूरत पड़ने पर रक्त उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। जानें इस नेक कार्य के बारे में और कैसे यह संस्था पिछले चार वर्षों से जरूरतमंदों की मदद कर रही है।
 | 

सामाजिक सेवा का अद्भुत उदाहरण


लखनऊ। ईश वेलफेयर फाउंडेशन की टीम ने शनिवार को ब्लड कैंसर से पीड़ित बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से वर्षा फाउंडेशन के एचएएच में रहने वाले बच्चों के बीच फल, चॉकलेट और राशन सामग्री का वितरण किया। इस कार्यक्रम का आयोजन संस्था के संरक्षक एवं उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें बच्चों और उनके परिवारों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया गया।


फाउंडेशन ने एक कुंतल दस किलो आटा, 60 किलो चावल, 15 किलो दाल, 10 लीटर सरसों का तेल, चीनी, दलिया, 30 पैकेट टोस्ट, कॉपी-पेंसिल बॉक्स सहित अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की। वरिष्ठ समाजसेवी वीना बबोत द्वारा तैयार किए गए वस्त्र 11 कैंसर पीड़ित बच्चियों को दिए गए। इस कार्यक्रम में अजहर जमाल ने बच्चों का मनोरंजन किया। संस्था के सदस्यों ने बच्चों के परिवारों को लखनऊ पुलिस मित्र परिवार के माध्यम से रक्त उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।


संरक्षक जितेंद्र सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद केवल सामग्री देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए। कठिनाइयों का सामना कर रहे बच्चों और उनके परिवारों को अपनत्व, भरोसा और हौसला देना भी सेवा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने बताया कि ईश वेलफेयर फाउंडेशन पिछले चार वर्षों से विभिन्न संस्थाओं और जरूरतमंदों को भोजन, राशन और अन्य आवश्यक सहायता प्रदान कर रहा है। इस कार्यक्रम में कई समाजसेवियों ने भी सहयोग किया। बच्चों द्वारा तैयार किए गए क्रॉफ्ट भी वर्षा फाउंडेशन की टीम को भेंट किए गए।