उत्तर प्रदेश में बेमौसम बारिश का अलर्ट, चक्रवात 'अर्णब' का प्रभाव
मौसम में बदलाव की संभावना
लखनऊ। दक्षिण छत्तीसगढ़ और दक्षिण ओडिशा के ऊपर बने अवदाब के कारण उत्तर प्रदेश में बेमौसम बारिश की संभावना बढ़ गई है। मौसम विज्ञान विभाग के लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र ने 29 और 30 अक्टूबर को प्रदेश में गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं के साथ व्यापक वर्षा की चेतावनी दी है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है।
चक्रवात 'अर्णब' का प्रभाव
मौसम विभाग की 29 अक्टूबर को दोपहर दो बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार, चक्रवाती तूफान 'अर्णब' का अवशेष गहन अवदाब में बदल गया है। यह प्रणाली पिछले छह घंटों में 18 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर की ओर बढ़ी। 29 अक्टूबर को सुबह 5:30 बजे यह दक्षिण छत्तीसगढ़ और दक्षिण ओडिशा के ऊपर कमजोर होकर अवदाब में तब्दील हो गया। सुबह 8:30 बजे यह 19.4 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 81.9 डिग्री पूर्वी देशांतर के निकट केंद्रित था। इसके उत्तर की ओर बढ़ते हुए शाम तक स्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र में कमजोर होने की संभावना है।
भारी बारिश की चेतावनी
पूर्वाचल में भारी बारिश की चेतावनी
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ ने 29 अक्टूबर को दोपहर दो बजे जारी विज्ञप्ति में बताया कि चक्रवात 'अर्णब' का अवशेष गहन अवदाब में बदल गया है। 29 अक्टूबर की सुबह 5:30 बजे यह दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे लगे दक्षिण ओडिशा के ऊपर था।
मौसम विभाग ने सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी और गाजीपुर में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। प्रयागराज, संत रविदास नगर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया और देवरिया में भी भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महराजगंज, सुल्तानपुर और अंबेडकरनगर में गरज-चमक और वज्रपात के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।
फसलों को नुकसान की आशंका
मौसम विभाग ने बेमौसम बारिश, तेज हवाओं और संभावित ओलावृष्टि से धान, गन्ना, अरहर, खरीफ मक्का, तिल, मूंग और उड़द जैसी फसलों को नुकसान की आशंका जताई है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे खेतों से अतिरिक्त पानी निकालें और कटी हुई उपज को सुरक्षित स्थान पर रखें।
मौसम विभाग ने भारी बारिश के दौरान निचले इलाकों और जलभराव वाले मार्गों से दूर रहने की सलाह दी है। तेज हवाओं और आकाशीय बिजली के दौरान घर के अंदर सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है।
