उत्तराखंड के शिव प्रसाद चमोली को तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया
तेनजिंग नोर्गे पुरस्कार से सम्मानित
उत्तराखंड: मसूरी निवासी शिव प्रसाद चमोली को तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2024 (जीवन पर्यंत उपलब्धि) से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किया गया।
राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में, राष्ट्रपति मुर्मू ने शिव प्रसाद चमोली को उनके निरंतर समर्पण और साहसिकता के लिए यह पुरस्कार दिया। उनके कार्यों में 'इंडो-न्यूजीलैंड हिमालयन ट्रेवर्स' और 'इंडो-जापानी ब्रह्मपुत्र राफ्टिंग अभियान' का नेतृत्व शामिल है।
President Droupadi Murmu confers Tenzing Norgay National Adventure Award, 2024 for Lifetime Achievement on Shri Shiv Prasad Chamoli in recognition of his sustained commitment, significant contribution and unmatched spirit of adventure. His accomplishments include leading the… pic.twitter.com/FQ6M4knUbu
— President of India (@rashtrapatibhvn) November 13, 2026
चमोली साहसिक खेलों के विशेषज्ञ, पर्वतारोही, स्कीयर और राफ्टिंग विशेषज्ञ हैं। उन्होंने मसूरी में हिमालयन एडवेंचर इंस्टीट्यूट की स्थापना की, जहां 21,000 से अधिक युवाओं और 1,420 से ज्यादा एनडीआरफ, पुलिस और होमगार्ड के जवानों को पर्वतीय बचाव एवं आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने 13 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2024 और राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 भी प्रदान किए। ये पुरस्कार हर साल खेलों में उत्कृष्टता को मान्यता देने के लिए दिए जाते हैं। 2025 के लिए 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया।
अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ियों में एथलीट तेजस्विन शंकर, प्रियंका गोस्वामी, शतरंज खिलाड़ी दिव्या जितेंद्र देशमुख, हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल और कबड्डी खिलाड़ी पूजा शामिल हैं। फुटबॉल खिलाड़ी इसाया अरुमैनायगम को लाइफटाइम श्रेणी में अर्जुन पुरस्कार दिया गया।
इसके अलावा, 5 कोचों को द्रोणाचार्य पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया, जिनमें परवीर सिंह, छोटे लाल यादव और नेहा नंदकुमार चव्हाण को नियमित श्रेणी में और धर्मेंद्र सिंह यादव तथा वीरेंद्र कुमार को लाइफटाइम श्रेणी में पुरस्कार मिला।
खेलों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान के लिए आर्मी पैरालंपिक नोड पुणे को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। इसके साथ ही बलजीत कौर और रिमो साहा समेत 4 व्यक्तियों को तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2024 से नवाजा गया।
