उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर दुर्घटना: जोशीमठ के पास लापता हुआ विमान
उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर के लापता होने की घटना
उत्तराखंड: चमोली जिले में एक हेलीकॉप्टर के लापता होने की सूचना मिली है। कुछ समय बाद यह जानकारी आई कि हेलीकॉप्टर जोशीमठ के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इस हेलीकॉप्टर में पायलट सहित 6 लोग सवार थे।
सूत्रों के अनुसार, हेलीकॉप्टर ने दोपहर 2:15 बजे बर्फबारी के बीच बदरीनाथ धाम से उड़ान भरी थी। इसके कुछ ही समय बाद, यह जोशीमठ के हाथी पर्वत क्षेत्र में लापता हो गया। थोड़ी देर बाद जिला प्रशासन को हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की सूचना मिली।
चाई गांव, जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
स्वयं भी पूरे घटनाक्रम की निरंतर निगरानी कर रहा हूं। गंभीर रूप से घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट…
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) October 30, 2026
जानकारी के अनुसार, भारतीय सेना ने सबसे पहले DM चमोली को सूचित किया कि हाथी पर्वत के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। इसके बाद रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस मामले में जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि चाई गांव, जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, और एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सीएम धामी ने कहा कि वे खुद भी पूरे घटनाक्रम की निगरानी कर रहे हैं और गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की।
हेलीकॉप्टर में सवार लोगों की जानकारी:
- प्रताप
- अरूण
- शंकर
- सुधीर
- एमएस नागाराजा
