उन्नाव में खतरनाक सड़क हादसा: कार पलटी, तीन लोग घायल
CCTV फुटेज में कैद हुआ भयानक हादसा
CCTV दुर्घटना वीडियो: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक गंभीर सड़क दुर्घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। तेज गति से चल रही एक कार पहले सड़क के डिवाइडर से टकराई और फिर हवा में उछलकर दूसरी ओर गिर गई। इसके बाद कार सड़क पर चार से पांच बार पलटी। यह वीडियो इतना डरावना है कि इसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं। इस हादसे में कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह घटना 14 नवंबर की रात को उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र में आदर्श नगर-गांधी नगर-गदनखेड़ा रोड पर हुई। जानकारी के अनुसार, पंच कार गदनखेड़ा से गांधी नगर चौराहे की ओर जिला अस्पताल जा रही थी। अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार उछलकर दूसरी लेन में जा गिरी और कई बार पलट गई।
उन्नाव में तेज रफ्तार टाटा पंच डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में पलटी, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा। सदर कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर में चंद्रलोक गार्डन के सामने हुआ हादसा।अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलटकर दूसरी लेन में जा गिरी। https://t.co/3whDvnSPyA
— SATYAM BAJPAI ( India news ) (@satyambjp482) November 20, 2026
कार में चालक दीपक सिंह के साथ वंश त्रिपाठी और अमित पाल भी सवार थे। इस दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण चालक को अचानक नींद आना बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस इस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन राहत की बात यह है कि इतनी भयानक टक्कर के बावजूद किसी की जान नहीं गई। अब इस हादसे का CCTV फुटेज सामने आने के बाद यह घटना चर्चा का विषय बन गई है।
