ऑपरेशन सिंदूर शहीद: राजनाथ सिंह के बयान पर उठे सवाल
ऑपरेशन सिंदूर शहीद का विवाद
ऑपरेशन सिंदूर शहीद: नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए 6 वीर जवानों के नाम सार्वजनिक किए गए हैं। इन नामों को नई दिल्ली के नेशनल वॉर मेमोरियल पर अंकित किया जाएगा। हालांकि, शहीदों के नामों के खुलासे के बाद एक नया राजनीतिक विवाद उत्पन्न हो गया है। विपक्षी दलों ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उस बयान पर सवाल उठाया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि हमारे सैनिकों को कोई नुकसान नहीं हुआ।
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने पिछले साल संसद में राजनाथ सिंह के ऑपरेशन सिंदूर पर दिए गए बयान का एक वीडियो साझा किया है। इस क्लिप में राजनाथ सिंह कहते हैं, "आपको प्रश्न पूछना है तो यह पूछिए कि इस ऑपरेशन में क्या हमारे जांबाज सैनिकों की कोई क्षति हुई है? तो उसका उत्तर है- नहीं।" इस वीडियो को साझा करते हुए खेड़ा ने लिखा, "सिर्फ़ दो ही संभावनाएँ हैं। या तो रक्षा मंत्री को यह जानकारी नहीं थी कि छह सैनिक शहीद हो चुके थे, या फिर उन्हें सच पता था और फिर भी उन्होंने संसद को गुमराह किया।"
सिर्फ़ दो ही संभावनाएँ हैं।
या तो रक्षा मंत्री @rajnathsingh ने जब संसद को संबोधित किया तो उनकों यह जानकारी ही नहीं थी कि छह सैनिक शहीद हो चुके थे। यदि ऐसा है, तो यह उस मंत्री पर गंभीर प्रश्नचिह्न है, जिसे उसी मंत्रालय के मामलों की जानकारी नहीं है जिसका वह नेतृत्व कर रहे हैं।… pic.twitter.com/5JdSjaqf0B
— Pawan Khera
ಪವನ್ ಖೇರಾ (@Pawankhera) June 27, 2026
खेड़ा ने आगे कहा, "यदि उन्हें सच्चाई का पता था और फिर भी उन्होंने संसद को गुमराह किया, तो यह और भी गंभीर है। इससे यह स्पष्ट होता है कि यह सरकार लोकतंत्र के मंदिर में, शपथ के साथ, देश से झूठ बोलती है। चाहे जो भी सच हो, एक तथ्य नहीं बदलता - हमारे छह वीर जवानों ने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। लेकिन उनके बलिदान को छिपाया गया और उन्हें वह सम्मान नहीं दिया गया जिसके वे हकदार थे। यह हमारे सैनिकों का अपमान है, और कोई भी सच्चा देशभक्त इस पर चुप नहीं रह सकता।"

ಪವನ್ ಖೇರಾ (@Pawankhera)