कंगना रनौत ने एक्ट्रेस पर साधा निशाना, विवादित टिप्पणियों से फिर चर्चा में
कंगना का विवादित बयान
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने हाल ही में एक अन्य एक्ट्रेस के लिए अपमानजनक टिप्पणी की है, जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए उनकी तुलना पॉकेटमार से की। कंगना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को री-शेयर करते हुए लिखा कि ‘मैं नाम नहीं लूंगी, लेकिन एक मोटी जिहादी नीट प्रोटेस्ट पर वीडियो बना रही थी, जबकि झारखंड प्रोटेस्ट के समय चुप रही।’
कंगना ने इस पोस्ट को लाइक करते हुए लिखा, ‘मेरे बारे में भी कई झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं। मैं किसी को शर्मिंदा नहीं करना चाहती, लेकिन मैंने देखा है कि एक एक्ट्रेस ऐसे कपड़े पहनती है और ऐसे बात करती है जैसे कोई पॉकेटमार हो। वह हाफ पैंट और उल्टी कैप पहनती है और प्रदर्शनकारियों के गटरछाप व्यवहार का समर्थन करती है।’
Aaj ek vichar nahi ek feeling share kar rahi hoon, aap bhi batana aapki kya feeling hai iss vishay ke baare mein
pic.twitter.com/kNCRUBVIru
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) August 3, 2026
कंगना ने आगे कहा कि ‘आपके कपड़े आपके व्यक्तित्व को दर्शाते हैं। अगर आपका पुरुष साथी आपको जेबकतरे जैसा महसूस कराता है, तो मुझे खेद है। आप पहले बहुत सलीके से कपड़े पहनती थीं। आपको क्या हो गया?’
इसके बाद कंगना ने एक वीडियो में कहा कि कुछ एक्ट्रेसेस धर्म और राजनीति के मुद्दों पर न्यूट्रल रहती हैं, लेकिन इस्लामिस्ट से संबंध रखने के बाद वे लेफ्टिस्ट बन जाती हैं। उन्होंने कहा कि ‘मैं एक मॉडरेट हिंदू थी, तो मुझे संघी बनने पर तंज क्यों दिया जाता है?’
क्या सोनाक्षी के लिए था कंगना का पोस्ट?
सोनाक्षी सिन्हा उन एक्ट्रेसेस में से हैं जिन्होंने प्रोटेस्ट का समर्थन किया और बेबाक राय रखी। उन्होंने कई वीडियो बनाए, जिनमें वह शॉर्ट्स और कैप पहने हुए थीं।
कंगना के विवादित बयान
कंगना रनौत ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर कई विवादित बयान दिए हैं। हाल ही में उन्होंने जेन-जी लड़कियों को गटर जनरेशन कहा और कहा कि ये महिलाएं कई पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाने को आजादी मानती हैं।

