कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 2027 चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान
संगठनात्मक बैठक में कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया गया
एआईसीसी सचिव ने होशियारपुर जिले में वर्करों और नेताओं से लिया फीडबैक, दिए दिशा निर्देश
अक्तूबर महीने में करेंगे होशियारपुर जिले की सभी सीटों पर प्रवास, करेंगे व्यक्तिगत मीटिंगें
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ 28 सितंबर को होशियारपुर कांग्रेस कार्यालय में होगा धरना-प्रदर्शनः डैनी बंडाला
होशियारपुर: पंजाब कांग्रेस कमेटी के सह-प्रभारी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सूरज ठाकुर ने शनिवार को होशियारपुर जिला कांग्रेस की बैठक में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा। इस बैठक में पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह डैनी बंडाला और कार्यकारी अध्यक्ष संगत सिंह गिलजियां भी शामिल हुए।
बैठक में सूरज ठाकुर ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जिला पदाधिकारियों, ब्लॉक प्रधानों और कार्यकर्ताओं से हलका स्तर की विस्तृत रिपोर्ट ली और संगठन को और प्रभावी बनाने के लिए चर्चा की। उन्होंने वर्करों और नेताओं को आश्वासन दिया कि वह अक्तूबर में तीन दिन का प्रवास करेंगे और होशियारपुर जिले के सभी हलकों में उनसे मुलाकात करेंगे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता के बीच सक्रिय रहकर कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाना चाहिए, ताकि 2027 के चुनाव में पार्टी और अधिक मजबूती से मैदान में उतरे। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी की सरकार से परेशान हैं और कांग्रेस की सरकार बनाना चाहते हैं। कांग्रेस भारी बहुमत से दोबारा पंजाब में सरकार बनाने जा रही है।
पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह डैनी बंडाला ने बैठक में यह भी घोषणा की कि 28 सितंबर को होशियारपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे। सभी वर्करों से इस धरने को सफल बनाने की अपील की गई।
इस अवसर पर लोकसभा उम्मीदवार यामिनी गौमर, पूर्व विधायक पवन आदिया, पूर्व विधायक अरुण डोगरा मिक्की, जिला कांग्रेस अध्यक्ष दलजीत सिंह गिलजियां, अमरप्रीत सिंह लाली और एडवोकेट रोहित जोशी सहित कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
