कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन, उम्रकैद की सजा काट रहे थे
सज्जन कुमार का निधन
पूर्व सांसद सज्जन कुमार: कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन गुरुवार को दिल्ली की तिहाड़ जेल में हुआ। उनकी उम्र 80 वर्ष थी। सफदरजंग अस्पताल ने पुष्टि की कि उन्हें मृत अवस्था में लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की सूचना मिलते ही उनके बेटे जग प्रवेश कुमार अस्पताल पहुंचे।
ज्ञात हो कि सज्जन कुमार को 1984 के सिख विरोधी दंगों के दो मामलों में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। तब से वे तिहाड़ जेल में सजा काट रहे थे।
कांग्रेस के पूर्व नेता सज्जन कुमार को तीन मामलों में से एक में बरी किया गया था, जबकि दो मामलों में उन्हें दोषी ठहराया गया था। ये मामले 1984 के सिख विरोधी दंगों से संबंधित थे, जिसमें दिल्ली कैंट की पालम कॉलोनी में पांच सिखों की हत्या के बाद एक गुरुद्वारे में आग लगाई गई थी। इस मामले में सज्जन कुमार को दोषी ठहराया गया था। दिल्ली हाईकोर्ट ने 17 दिसंबर 2018 को उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
