Newzfatafatlogo

कांग्रेस ने NEET-UG पेपर लीक पर मोदी से मांगी जवाबदेही

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने मांग की है कि मोदी संसद में बयान दें और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करें। सोनिया गांधी ने भी छात्रों के खिलाफ दमनकारी कार्रवाई की निंदा की है। प्रधानमंत्री ने इस मुद्दे पर विधेयक लाने का आश्वासन दिया है। विपक्ष ने प्रधान के इस्तीफे की मांग की है। जानें पूरी कहानी में क्या हुआ।
 | 

कांग्रेस अध्यक्ष का मोदी पर हमला

कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया। उन्होंने NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में प्रधानमंत्री के वीडियो संदेश की आलोचना की। खड़गे ने मांग की कि प्रधानमंत्री संसद में बयान दें, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करें और प्रदर्शन कर रहे छात्रों से माफी मांगें।


संसद में जवाब देने की मांग

कांग्रेस ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री को इंस्टाग्राम पर लोगों को संबोधित करने के बजाय संसद में अपनी बात रखनी चाहिए और विपक्ष के सवालों का उत्तर देना चाहिए। विपक्ष चाहता है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा दें और विभागीय जांच का सामना करें।


'संसद में बयान दें PM'

खड़गे ने कहा, 'जब संसद का सत्र चल रहा हो, तो प्रधानमंत्री को संसद में बयान देना चाहिए, न कि देर रात एक वीडियो बनाकर एकतरफा बात करनी चाहिए।'


मल्लिकार्जुन खड़गे, अध्यक्ष, कांग्रेस:-
'संसद में आने से पहले, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर के आइएगा। पहले छात्रों से माफी मांगिए और जिन्होंने लाठी-डंडे-पैलेट गन का इस्तेमाल छात्रों की आवाज दबाने के लिए करवाया है उन पर कड़ी कार्यवाही कीजिए। फिर हम शिक्षा व्यवस्था पर विस्तृत बहस के लिए तैयार हैं।'


सोनिया गांधी की प्रतिक्रिया

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि परीक्षा प्रश्नपत्र लीक और शिक्षा व्यवस्था के पतन के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों को मोदी सरकार शत्रु की तरह पेश कर रही है।


सोनिया गांधी, नेता, संसदीय दल, कांग्रेस:-
मोदी सरकार ने प्रदर्शनकारियों की बहादुरी का जवाब कायरता और निर्मम क्रूरता से दिया है, उनके साथ भविष्य के कर्णधारों की तरह नहीं, बल्कि देश के शत्रुओं की तरह व्यवहार किया है। इसने हमारी सामूहिक अंतरात्मा को झकझोर दिया है।


प्रधानमंत्री का बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार रात घोषणा की कि अगले हफ्ते संसद में एक विधेयक पेश किया जाएगा, जिसमें प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ सख्त प्रावधान होंगे। उन्होंने कहा कि विधेयक के मसौदे पर शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा की जाएगी।


नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री:-
मंत्रिमंडल शुक्रवार को प्रश्नपत्र लीक के मुद्दे पर चर्चा करेगी और मंत्रिपरिषद के सहयोगियों के सुझावों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।


पीएम मोदी ने कहा, 'दोषियों को पकड़ लिया गया है। वे अब जेल में हैं। हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी यह सुनिशचित करना था कि छात्रों का एक साल बर्बाद न हो। सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि 22 लाख छात्र दोबारा परीक्षा में शामिल हो सकें।'


विपक्ष की मांग

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की मांग की। CJP ने कहा कि परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ सरकार की ओर से उठाया जाने वाला सबसे कड़ा कदम प्रधान को पद से हटाना होगा।


आशुतोष रांका, प्रवक्ता, CJP:-
मोदी जी, कल धर्मेंद्र प्रधान को हटा दीजिए। यह आपके द्वारा की जा सकने वाली सबसे सख्त कार्रवाई होगी।


राहुल गांधी और अखिलेश यादव जैसे नेताओं ने कहा है कि धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा, अन्यथा कोई चर्चा नहीं होगी।