कांग्रेस ने मोदी सरकार पर पाकिस्तान के मंत्री की मेहमाननवाजी का उठाया सवाल
कांग्रेस का आरोप
नई दिल्ली। पाकिस्तान के प्रति केंद्र सरकार की नीति पर कांग्रेस पार्टी ने गंभीर सवाल उठाए हैं। विपक्षी दल ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि एक ओर तो पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का दावा किया जाता है, वहीं दूसरी ओर उसी देश के मंत्री का स्वागत करने की तैयारी की जा रही है।
मुसादिक मलिक की धमकी
पाकिस्तान का मंत्री मुसादिक मलिक इसी साल जून में भारत को हाथ काटने की दी थी धमकी
कांग्रेस ने एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि जिस पाकिस्तान ने आतंकियों को भेजकर भारतीयों की हत्या करवाई, अब मोदी सरकार उसी पाकिस्तान के मंत्री का स्वागत करने जा रही है। मुसादिक मलिक, जो SCO के सभ्यता संवाद में भाग लेने भारत आ रहा है, वही है जिसने जून में भारत को धमकी दी थी।
कांग्रेस का बयान
जिस पाकिस्तान ने आतंकी भेजकर भारतीयों की हत्या करवाई, अब मोदी सरकार उसी पाकिस्तान के मंत्री का स्वागत करेगी और बिरयानी खिलाएगी।
मोदी सरकार के बुलावे पर पाकिस्तान का मंत्री मुसादिक मलिक SCO के सभ्यता संवाद में आ रहा है। ये वही मुसादिक है, जिसने इसी साल जून में भारत को हाथ काटने की धमकी दी थी।
नरेंद्र मोदी और BJP का पाकिस्तान प्रेम वक्त-वक्त पर सामने आता रहा है। कभी मोदी अचानक से पाकिस्तान पहुंच गए थे, तो अब भारत से नफरत करने वाले मुसादिक की खातिरदारी में लगे हुए हैं।
देशद्रोह और गद्दारी BJP-RSS के रग-रग में बसी है।
— Congress (@INCIndia) November 16, 2026
BJP-RSS पर आरोप
देशद्रोह और गद्दारी BJP-RSS के रग-रग में है बसी
कांग्रेस ने कहा कि नरेंद्र मोदी और BJP का पाकिस्तान प्रेम बार-बार उजागर होता रहा है। कभी मोदी अचानक पाकिस्तान पहुंच गए थे, और अब मुसादिक की खातिरदारी में लगे हुए हैं।
