कानपुर में मुस्लिम महिला का हिजाब हटाने का विवाद, डॉक्टरों पर गंभीर आरोप
कानपुर में हिजाब हटाने का विवाद
कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जिला महिला अस्पताल डफरिन में एक मुस्लिम महिला ने आरोप लगाया है कि डॉक्टरों और सुरक्षा कर्मियों ने उससे हिजाब हटाने के लिए कहा। महिला का कहना है कि यदि उसने ऐसा नहीं किया, तो उसे इलाज नहीं दिया गया। इसके बाद उसने अपनी कहानी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया।
महिला ने आरोप लगाया कि न केवल डॉक्टरों ने, बल्कि सुरक्षा गार्डों ने भी उसे हिजाब हटाने के लिए कहा। हालांकि, इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की गई है। अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक डॉ. रुचि जैन ने कहा कि महिला वीडियो में मेरे पास आने की बात कर रही है, लेकिन वह अस्पताल नहीं आई। उन्होंने यह भी बताया कि नवजात बच्चों की सुरक्षा के लिए हिजाब हटाने को कहा जाता है, ताकि किसी अप्रिय घटना की स्थिति में पहचान में आसानी हो।
कानपुर के उर्सला अस्पताल में इलाज कराने पहुंची एक मुस्लिम महिला का आरोप है कि डॉक्टरों और सुरक्षा कर्मियों ने उससे चेहरे से हिजाब हटाने को कहा। महिला का दावा है कि ऐसा न करने पर उसे उपचार देने से इनकार कर दिया गया। #ursla #kanpur pic.twitter.com/Mm6p70wqXn
— Pawan Kumar Sharma (@pawanks1997) June 8, 2026
महिला ने वीडियो में कहा, 'उर्सला में दवाई लेने आए थे तो यहां पर 2 लेडिज डॉक्टर बोल रही हैं कि हिजाब खोल के आओ दवाई लेने। हम अंदर नंबर लगा के आधे घंटे बैठे रहे। उसके बाद बोला जा रहा है कि दवाई लेनी है तो हिजाब खोलो। अब हम ऑफिस जा रहे हैं पता करने कि कौन सा रूल बनाया है? मास्क तो समझ में आता है कि मास्क खोल दो, लेकिन ये हिजाब खोलने के लिए बोल रही हैं। कह रहे हैं यहां पर चोरी बहुत हो रही है।'
महिला ने आगे कहा, 'मुसलमानों को ही क्यों टारगेट किया जाता है? आप बताओ पर्स हम लोग यहां छुपा लेंगे। अगर चोरी हो रही होगी तो हमें इससे क्या मतलब है? कैमरे जब लगे हैं तो तुम लोग को किस चीज का डर है? हिंदू लड़कियां औरतें सब जा रही हैं। मुसलमान को ही टारगेट क्यों करा जा रहा है? यह कौन सा हिजाब निकाल दिया कि हिजाब खोल के आओ। मैडम ने बोल दिया कि जाकर ऑफिस में पता करके आओ। मेरा मास्क लगा हुआ था। कहने पर मैने मास्क हटा दिया। अब रुचि मैडम का नाम बताया गया।'
