Newzfatafatlogo

कार्तिक पूर्णिमा पर हरकी पैड़ी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने ब्रह्म मुहूर्त में गंगा में स्नान किया और पूजा अर्चना की। इस पर्व के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जानें इस पर्व का महत्व और स्नान की परंपरा के बारे में।
 | 

हरकी पैड़ी पर कार्तिक पूर्णिमा का पर्व

उत्तराखंड: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार सुबह हरकी पैड़ी और अन्य गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या देखने को मिली। ब्रह्म मुहूर्त से ही भक्तों ने मां गंगा में स्नान करने के लिए पहुंचना शुरू कर दिया। हरकी पैड़ी पर 'हर हर गंगे' और 'जय मां गंगे' के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद पूजा अर्चना और दीपदान कर पुण्य अर्जित किया। इस पर्व को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।


पूरे मेले के क्षेत्र को दो सुपर जोन, 11 जोन और 30 सेक्टरों में बांटकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है। हरकी पैड़ी, प्रमुख घाटों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारु रखने के लिए पुलिसकर्मी लगातार व्यवस्थाओं पर नजर रखे हुए हैं। घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ भीड़ के दबाव को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की निगरानी जारी है।



ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज त्रिपाठी के अनुसार, कार्तिक मास की पूर्णिमा को कार्तिक पूर्णिमा कहा जाता है। इस दिन भगवान नारायण ने पृथ्वी पर मत्स्य अवतार लिया था। भगवान शिव ने इसी दिन त्रिपुरा और नाम के राक्षस का वध किया था, जिससे देवी-देवताओं को मुक्ति मिली। भगवान शिव की कृपा से देवी-देवताओं को अभयदान प्राप्त हुआ। इस दिन देवताओं ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए पृथ्वी पर आकर स्नान किया था।


कार्तिक पूर्णिमा पर हरकी पैड़ी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद


उन्होंने गंगा जैसी पवित्र नदियों में स्नान किया और दीप जलाए। ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने का अर्थ है कि मनुष्य ने देवताओं के साथ स्नान किया है। गंगा स्नान के बाद गुड़, तिल और ऊनी कपड़ों का दान करना पुण्यदाई माना जाता है। 360 बत्तियों वाला दीप जलाने से पितरों को मोक्ष मिलता है। इसलिए इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान और दान करने से सुख, शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है।


कार्तिक पूर्णिमा पर हरकी पैड़ी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद


स्नान पर्व को लेकर यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। शहर में वाहनों का दबाव कम करने के लिए डायवर्जन प्लान लागू किया गया है, जबकि हाईवे पर भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगाई गई है। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ बनी हुई है। आज पूरा दिन हरकी पैड़ी समेत सभी गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिलेगी, जिसके लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।