Newzfatafatlogo

केंद्र सरकार ने प्लास्टिक नोटों की अफवाहों का किया खंडन

केंद्र सरकार ने हाल ही में सोशल मीडिया पर फैली उन अफवाहों का खंडन किया है, जिनमें कहा गया था कि आरबीआई कागजी नोटों को समाप्त कर प्लास्टिक नोटों को लागू करेगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया गया है और मौजूदा कागजी मुद्रा चलन में बनी रहेगी। PIB ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है और सही जानकारी के लिए आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी है।
 | 
केंद्र सरकार ने प्लास्टिक नोटों की अफवाहों का किया खंडन

प्लास्टिक नोटों की अफवाहें निराधार


नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया पर चल रही उन खबरों को खारिज किया है, जिनमें कहा गया था कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) इस महीने के अंत तक सभी कागजी नोटों को समाप्त कर देगा और उनकी जगह प्लास्टिक के नोट लाएगा।


आरबीआई ने किया खंडन


सरकार ने स्पष्ट किया है कि केंद्रीय बैंक ने ऐसा कोई निर्देश जारी नहीं किया है और मौजूदा कागजी मुद्रा चलन में बनी रहेगी। पत्र सूचना कार्यालय (PIB) ने एक्स पर कहा कि इंटरनेट मीडिया पर कई पोस्ट में गलत दावा किया जा रहा है कि आरबीआई (RBI) 30 जून, 2026 से कागजी नोटों को हटाकर उनकी जगह प्लास्टिक के नोट लाने जा रहा है।




आरबीआई की भ्रामक खबरों से बचने की सलाह


पीआईबी (PIB) ने कहा कि यह दावा पूरी तरह फर्जी है। वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया है कि मैसेजिंग एप पर संवेदनशील वित्तीय खबरें आगे भेजने से पहले लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। मुद्रा हटाने के बारे में गलत जानकारी से अक्सर व्यापारियों और आम नागरिकों के बीच अनावश्यक भ्रम और चिंता पैदा होती है। पीआईबी फैक्ट चेक (PIB Fact Check) हैंडल ने कहा, सही जानकारी के लिए हमेशा आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in देखें।