कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार, दुबई के क्राउन प्रिंस ने की मुलाकात
कैप्टन स्मित मच्छार की स्थिति में सुधार
नई दिल्ली। दुबई से तेल अवीव की उड़ान में सह पायलट द्वारा किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति में अब सुधार हो रहा है। उनका इलाज अबूधाबी के एक अस्पताल में चल रहा है। भारतीय दूतावास ने शनिवार को जानकारी दी कि स्मित मच्छार की सेहत में सुधार हो रहा है और उन्हें उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है। दूतावास ने यह भी बताया कि वे पायलट के परिवार और स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए हर संभव सहायता कर रहे हैं।
इस बीच, शनिवार को दुबई के क्राउन प्रिंस और संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम अस्पताल पहुंचे और पायलट से मुलाकात की। उन्होंने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके साहस की सराहना की।
During a visit to Captain Smit Machchhar… the flydubai pilot who embodied the highest degrees of courage, responsibility, and care for human life.
From us, and from the leadership of the nation, he has our full appreciation and praise.
We are proud that he is part of our… pic.twitter.com/QgpQxdcK5C
— Hamdan bin Mohammed (@HamdanMohammed) October 3, 2026
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि स्मित ने साहस, जिम्मेदारी और मानव जीवन के प्रति अपनी चिंता की सर्वोच्च मिसाल पेश की है। उन्होंने यह भी कहा कि यूएई के नेतृत्व की ओर से स्मित मच्छार को पूरा सम्मान और प्रशंसा दी जाती है।
क्राउन प्रिंस ने यह भी कहा कि उन्हें गर्व है कि कैप्टन स्मित मच्छार की कहानी उनके देश की कहानी और यूएई के मूल्यों का हिस्सा है। उन्होंने यूएई को शांति, करुणा और जीवन की रक्षा करने वाला देश बताया। इस पोस्ट के साथ उन्होंने स्मित के साथ कुछ तस्वीरें भी साझा कीं, जिसमें वह मच्छार को गले लगाते और उनके सिर को चूमते हुए नजर आ रहे हैं।
