कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन समाप्त, हिन्दूवादी नेता का विवादित वीडियो वायरल
कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन खत्म
नई दिल्ली: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और उनकी अन्य मांगों को मानने के बाद, कॉकरोच जनता पार्टी ने शनिवार को अपने 36 दिन के आंदोलन को समाप्त करने का निर्णय लिया। यह आंदोलन युवाओं द्वारा चलाए गए एक अभूतपूर्व संघर्ष की जीत मानी जा रही है, जिसने परीक्षा में गड़बड़ी और NEET पेपर लीक जैसे मुद्दों पर लाखों लोगों को एकजुट किया। इसी बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से फैल रहा है, जिसमें एक हिन्दूवादी नेता जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में जा रहे छात्रों के साथ अभद्रता करते हुए नजर आ रहा है। इस पर सीजेपी ने कार्रवाई की मांग की है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में गाजियाबाद के सत्यम पंडित नामक युवक को दो छात्रों के साथ बहस करते और उन्हें थप्पड़ मारते हुए देखा जा सकता है। आरोपी ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर खुद को 'हिंदू वीर सेना' का अध्यक्ष बताया है। वीडियो में वह छात्रों से बहस करते हुए गालियां देते और एक छात्र को पीटते हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और सीजेपी ने इसकी कड़ी निंदा की है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
अखिलेश यादव और सीजेपी की प्रतिक्रिया
देशभर के आंदोलनकारियों के सूचनार्थ!
भाजपा और उनके संगी-साथियों के दुर्व्यवहार, दुर्वचनों और हिंसा को सब देख लें। इनका दुस्साहस देखिए कि अभी युवाओं को वचन दिए हुए चंद घंटे भी नहीं हुए हैं और ये भाजपाई अपने इतिहास को दोहराते हुए फिर से धोखा दे रहे हैं। भाजपा के ये संस्कारी नेताजी… pic.twitter.com/DASFibVr11
— अखिलेश यादव (@yadavakhilesh) 25 जुलाई, 2026
अखिलेश यादव ने वीडियो को साझा करते हुए लिखा, "देशभर के आंदोलनकारियों के सूचनार्थ! भाजपा और उनके संगी-साथियों के दुर्व्यवहार, दुर्वचनों और हिंसा को सब देख लें। इनका दुस्साहस देखिए कि अभी युवाओं को वचन दिए हुए चंद घंटे भी नहीं हुए हैं और ये भाजपाई अपने इतिहास को दोहराते हुए फिर से धोखा दे रहे हैं।" उन्होंने आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की।
सीजेपी और सांसद संजय सिंह की मांग
हिन्दुवादी नेता सत्यम पंडित उन्हें पीटता है, गाली देता है। माफी मंगवाता है।
ये तो खुलेआम कानून व्यवस्था को चुनौती है।
पुलिस को जल्द इसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। https://t.co/nmWqEL52Qm— कॉकरोच जनता पार्टी (@CJP_for_India) 26 जुलाई, 2026
कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा, "हिन्दुवादी नेता सत्यम पंडित उन्हें पीटता है, गाली देता है। ये तो खुलेआम कानून व्यवस्था को चुनौती है। पुलिस को जल्द इसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।" आप सांसद संजय सिंह ने भी आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने लिखा, "अरे ये कौन चिरकुट है भाई? यूपी पुलिस कहाँ सो रही है? ये गुंडे खुलेआम देश की राजधानी में कैसे घूम रहे हैं?"
