कोलंबो की जेल में हिंसा: 4 गार्ड और 19 कैदियों की मौत
श्रीलंका की कोलंबो जेल में ड्रग्स से जुड़े दो गैंग के बीच हुई झड़प में 4 गार्ड और 19 कैदियों की जान चली गई। इस हिंसा में 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानें इस घटना के बारे में और अधिक जानकारी।
| Jul 6, 2026, 15:50 IST
कोलंबो जेल में हुई हिंसा
कोलंबो जेल में झड़पें: श्रीलंका की राजधानी कोलंबो की केंद्रीय जेल में ड्रग्स से जुड़े दो गिरोहों के कैदियों के बीच रातभर संघर्ष हुआ। इस घटना में 4 सुरक्षा गार्ड और 19 कैदियों की जान चली गई, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को कोलंबो के उत्तर में नेगोम्बो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल की निदेशक पुष्पा गामलाथ ने जानकारी दी कि उनके अस्पताल में 23 शव लाए गए हैं और 100 से ज्यादा घायल कैदियों और गार्डों का इलाज चल रहा है। गामलाथ ने एएफपी को बताया, “कुछ घायलों को गोली लगी है, जबकि अन्य को चाकू से चोटें आई हैं।”
