क्या है 15 साल की लड़की की कहानी जिसने PM मोदी के खिलाफ की थी विवादित टिप्पणी?
नई दिल्ली में विवादित टिप्पणी के बाद लड़की की प्रतिक्रिया
नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद चर्चा में आई 15 वर्षीय लड़की ने हाल ही में एक नया वीडियो जारी किया है। उसने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा माफ किए जाने के बाद उसे ऐसा महसूस हो रहा है जैसे उसे एक नया जीवन मिला हो। उसने अपनी गलती स्वीकार की और कहा कि उसे उम्मीद नहीं थी कि इतनी जल्दी माफी मिलेगी।
जीवन की मिली सबसे बड़ी सीख
लड़की ने वीडियो में बताया कि प्रधानमंत्री का संदेश सुनकर वह भावुक हो गई थी। उसने कहा कि जिस व्यक्ति के खिलाफ उसने गलत शब्दों का प्रयोग किया, उसी ने उसे माफ कर दिया। उसने इसे अपने जीवन की सबसे बड़ी सीख मानते हुए कहा कि वह अपनी गलती के लिए हमेशा माफी मांगती रहेगी।
Delhi: A 15-year-old student who made an objectionable remark against Prime Minister Narendra Modi during a protest at Jantar Mantar says, "I am very happy that PM Modi has forgiven me. It is a very big thing for me. In a way, I have got a second life. I made such a big mistake,… pic.twitter.com/MtpXhHqFdc
— IANS (@ians_india) August 1, 2026
क्या है पूरा विवाद
लड़की ने बताया कि वह 23 जुलाई को जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को देखने के लिए अपने दोस्तों के साथ गई थी। वहां कुछ लोग और यूट्यूब चैनल लोगों से अपनी राय साझा करने के लिए कह रहे थे। जब उससे भी बोलने के लिए कहा गया, तो उसने पूछा कि उसे क्या कहना है, लेकिन उसे बताया गया कि वह अपनी इच्छा से कुछ भी कह सकती है।
उसने आगे कहा कि वहां के माहौल और लोगों की बातें सुनकर वह प्रभावित हुई और उसने वही बातें दोहराई, जो उसने सुनी थीं। अब उसे अपनी गलती का एहसास है और वह अपने बयान पर पछतावा कर रही है।
घटना के बाद जान से मारने की मिल रही धमकी
वीडियो में लड़की ने यह भी कहा कि उसके वीडियो के वायरल होने के बाद उसे कई अज्ञात नंबरों से धमकियां मिल रही हैं। उसका कहना है कि किसी ने उसका मोबाइल नंबर सार्वजनिक कर दिया, जिसके बाद उसे जान से मारने और यौन हिंसा की धमकियां दी जा रही हैं। उसने बताया कि उसके खिलाफ दर्ज मामले की जांच जारी है और पुलिस लगातार उससे संपर्क कर रही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने जेन जी को बताया गुमराह बच्चे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार रात एक वीडियो संदेश में कहा कि जंतर-मंतर पर उनके और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, जिससे उन्हें दुख पहुंचा। उन्होंने जेन जी जनरेशन को गुमराह बच्चे बताते हुए कहा कि उन्हें माफ कर सही दिशा दिखाने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री के इसी बयान के बाद लड़की का नया वीडियो सामने आया है।
