गाजियाबाद में नई पुलिस कमिश्नर के रूप में लक्ष्मी सिंह की नियुक्ति
गाजियाबाद में प्रशासनिक बदलाव
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश पुलिस में हाल ही में हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) पुलिस कमिश्नरेट को नया नेतृत्व मिला है। अब तक नोएडा की पुलिस कमिश्नर रहीं प्रसिद्ध आईपीएस अधिकारी श्रीमती लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वहीं, आईपीएस अधिकारी जे. रविंद्र गौड़ को गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। इस बदलाव के साथ नोएडा पुलिस कमिश्नरेट की जिम्मेदारी अब जे. रविंद्र गौड़ के हाथों में होगी, जबकि लक्ष्मी सिंह गाजियाबाद में अपनी नई भूमिका निभाएंगी.
श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने 28 नवंबर 2022 को गौतमबुद्ध नगर में पुलिस कमिश्नर के रूप में कार्यभार संभाला था। उनके कार्यकाल के बाद शासन ने उन्हें गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट की नई जिम्मेदारी सौंपी है। नोएडा से गाजियाबाद तक उनकी नई तैनाती को पुलिस प्रशासन में महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है.
दूसरी ओर, आईपीएस अधिकारी जे. रविंद्र गौड़ अब गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के नए पुलिस कमिश्नर होंगे। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और जिले के अन्य प्रमुख क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी अब उनके नेतृत्व में होगी। उनके सामने जिले की पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने और सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों का सामना करने की जिम्मेदारी होगी.
महिला IPS अधिकारियों के तबादले
नोएडा और गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट से जुड़ी चार महिला IPS अधिकारियों की तैनाती में भी बड़ा बदलाव हुआ है.
