गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री मोदी का संदेश
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब की शाश्वत शिक्षाएं आज भी मानवता को मार्गदर्शन प्रदान कर रही हैं और हमें दया, एकता और सर्वकल्याण पर आधारित समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करती हैं।
सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। उनकी शाश्वत शिक्षाएं मानवता का मार्गदर्शन करती रहती हैं। उनका संदेश हमें दया, एकजुटता और सबके कल्याण पर आधारित समाज बनाने की प्रेरणा देता है।"
Warm greetings on the auspicious occasion of Sri Guru Nanak Dev Ji's Parkash Purab.
His timeless teachings continue to guide humanity.
May his message inspire us to build a society rooted in kindness, togetherness and the welfare of all.
ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ… pic.twitter.com/7lyBgCqjv0
— Narendra Modi (@narendramodi) November 24, 2026
गुरु नानक देव जी के उपदेशों की प्रासंगिकता
प्रधानमंत्री ने एक वीडियो संदेश में गुरु नानक देव जी के उपदेशों की वैश्विक प्रासंगिकता को उजागर किया। उन्होंने कहा कि गुरु नानक जी के संदेश न केवल भारत में, बल्कि पूरे विश्व में प्रेरणादायक हैं। उन्होंने सादगी, सद्भाव और दूसरों के प्रति समर्पण की आवश्यकता पर जोर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि गुरु साहिब ने हमेशा मानवता के कल्याण के बारे में सोचा और समाज को सत्य, धर्म, करुणा और सेवा का मार्ग दिखाया। आज हमारे सिख भाई-बहन उनकी इसी सेवा की शिक्षा का पालन कर रहे हैं।
रक्षा मंत्री का संदेश
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया 'इक ओंकार' का स्मरण
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी गुरु नानक देव जी की जयंती पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रेम, समानता और सद्भाव के उनके संदेश को याद किया। 'एक्स' पर साझा किए गए संदेश में उन्होंने कहा कि गुरु साहिब ने एक ऐसे समाज की परिकल्पना की थी जो जाति, सामाजिक ऊंच-नीच और भेदभाव से मुक्त हो।
रक्षा मंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने मानवता को 'इक ओंकार' का शाश्वत संदेश दिया और ईश्वर की एकता का बोध कराया। उनका 'नाम जपो, किरत करो और वंड छको' का सिद्धांत हमें ईश्वर का स्मरण करने, ईमानदारी से आजीविका कमाने और अपनी कमाई को जरूरतमंदों के साथ बांटने के लिए प्रेरित करता है।
आप सभी को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।
श्री गुरु नानक देव जी ने पूरी मानवता को प्रेम, समानता, सेवा और सद्भाव का संदेश दिया। उन्होंने जाति-पाति, ऊँच-नीच और भेदभाव से रहित ऐसे समाज की कल्पना की, जहाँ प्रत्येक व्यक्ति को समान सम्मान और गरिमा प्राप्त… pic.twitter.com/OJW14YGz15
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) November 24, 2026
मुख्यमंत्रियों की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सिख समुदाय और नागरिकों को प्रकाश उत्सव की बधाई देते हुए कहा कि गुरु साहिब का प्रेम, समानता और भाईचारे का संदेश पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सभी से जीवन में 'सरबत दा भला' की पवित्र भावना को अपनाने और सबकी भलाई के लिए कार्य करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु नानक देव जी को नमन करते हुए कहा कि सत्य, धर्म, समानता और करुणा पर आधारित उनका जीवन दर्शन संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणा का अक्षय स्रोत है, जो हमें सेवा और नैतिक मूल्यों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
सिख पंथ के संस्थापक, प्रथम पातशाह श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व पर समस्त संगत और देशवासियों को लख-लख बधाइयां!
गुरु साहिब का प्रेम, समानता, सेवा और भाईचारे का संदेश संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। आइए, ‘सरबत दा भला’ की पवित्र भावना को जीवन में उतारकर सबके… pic.twitter.com/f95EBdPbrH
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) November 24, 2026
गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं
उल्लेखनीय है कि प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी को समानता, करुणा और निस्वार्थ सेवा की शिक्षाओं के लिए जाना जाता है। 'सरबत दा भला' अर्थात सभी के कल्याण का उनका संदेश आज भी समाज के हर वर्ग के लिए अत्यंत प्रासंगिक है।
