गुरुग्राम में दिनदहाड़े युवक की हत्या, बाजार में मची अफरा-तफरी
गुरुग्राम में हत्या की घटना
गुरुग्राम: गुरुग्राम में गुरुवार को एक युवक की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, तीन बदमाश पल्सर बाइक पर सवार होकर आए और इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद बाजार में दहशत का माहौल बन गया।
यह वारदात उस समय हुई जब युवक किसी काम से जा रहा था। तीनों बदमाशों ने उसका पीछा किया और उसे रोककर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। युवक गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
इस अचानक हुई घटना से बाजार में हड़कंप मच गया और सड़क पर जाम लग गया। पुलिस को सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंची और खून से लथपथ युवक को सेक्टर-10 स्थित सिविल अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान महेंद्र के रूप में हुई है, जो गांव बसई का निवासी था। हत्या की सूचना मिलने के बाद उसके परिवार के सदस्य भी अस्पताल पहुंचे, जहां पुलिस उनसे जानकारी ले रही है।
