गोवा की राजश्री 500 लॉटरी में अमरजीत कौर ने जीते दस लाख रुपये
लॉटरी जीतने की खुशी
लुधियाना - कहते हैं कि किस्मत कब बदल जाए, कोई नहीं जानता। इस कहावत को सच साबित करते हुए, गोवा सरकार द्वारा संचालित राजश्री 500 मंथली लॉटरी के 11 अगस्त को हुए ड्रॉ में दस लाख रुपये का कंसोलेशन पुरस्कार मानसा के भीखी शहर की निवासी और पंजाब पुलिसकर्मी की पत्नी अमरजीत कौर ने जीता। उन्होंने यह टिकट बुडलाडा के गर्ग इंटरप्राइजेज के लॉटरी स्टाल से खरीदी थी, जिसका नंबर E-56762 था।
ईनाम लगने की खबर सुनते ही अमरजीत के परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। लुधियाना से कंपनी के अधिकारी राजकुमार वर्मा और विरेश हिमानी ने विजेता अमरजीत कौर और विक्रेता राजकुमार गर्ग को फूलों का गुलदस्ता देकर, केक काटकर और लड्डू खिलाकर बधाई दी। राजकुमार वर्मा ने बताया कि इससे पहले भी राजश्री लॉटरी में गर्ग लॉटरी द्वारा बेची गई कई टिकटों पर लाखों रुपये के ईनाम लग चुके हैं।
राजश्री 500 मंथली लॉटरी का ड्रॉ हर महीने के दूसरे मंगलवार को शाम 06:30 बजे गोवा में आम जनता और सरकारी अधिकारियों की उपस्थिति में निकाला जाता है, जिसे यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकता है। अगला ड्रॉ सितंबर में होगा।
पूरे पंजाब में राखी के शुभ अवसर पर राजश्री राखी बम्पर की टिकटों की बिक्री जोरों पर है, जिसकी कीमत मात्र चार सौ रुपये है और पहला ईनाम एक करोड़ इक्कीस लाख रुपये है।
