ग्रेटर नोएडा में कमर्शियल बिल्डिंग की 9वीं मंजिल पर आग, दमकल ने स्थिति को संभाला
आग लगने की घटना
नोएडा: ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में एक कमर्शियल बिल्डिंग की 9वीं मंजिल पर आग लगने से हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया, जिसके बाद मौके पर लगभग आधा दर्जन दमकल गाड़ियाँ पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। चूंकि बिल्डिंग की ऊंचाई अधिक थी, इसलिए फायर कर्मियों ने हाइड्रोलिक मशीन का उपयोग किया।
फायर विभाग को सूचना मिली थी कि ऑफिस के अंदर कुछ लोग फंसे हुए हैं। आग बुझने के बाद यह पता चला कि ऑफिस में कोई भी मौजूद नहीं था। चीफ फायर अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
आज समय 9:48 बजे गोल्डन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पीछे ऑफिस में आग लगने की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए 3 फायर सर्विस यूनिट रवाना हुई। आग भवन के नौवें तल पर लगी थी, जिससे फायर सर्विस यूनिट द्वारा पूर्णरूप से बुझाया गया। घटना में कोई जनहानि नहीं है।@fireserviceup @noidapolice pic.twitter.com/P1ced7UGB4
— Gautam Buddh Nagar Fire & Emergency Services (@noidafire) June 25, 2026
चीफ फायर अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि आज गुरुवार को गोल्डन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पीछे ऑफिस में आग लगने की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए तीन फायर सर्विस यूनिट रवाना हुई। आग नौवीं मंजिल पर लगी थी। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र बिसरख के गोल्डन आई टावर T3 टैग जॉन 4 में 9th फ्लोर पर बने ऑफिस में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी, जिसे फायर सर्विस की मदद से बुझा दिया गया है। फायर सर्विस की पांच यूनिट मौके पर भेजी गई थी। आग शॉर्ट सर्किट के कारण बिल्डिंग की नौवीं मंजिल पर लगी। कोई जनहानि नहीं हुई है।
