Newzfatafatlogo

ग्रेटर नोएडा में डीएम कार्यालय में बम की धमकी से हड़कंप

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में आज बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंचकर चेकिंग की। अधिकारियों ने स्थिति को सामान्य बताते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। जानें इस घटना की पूरी जानकारी और सुरक्षा उपायों के बारे में।
 | 

बम की धमकी से सुरक्षा व्यवस्था में वृद्धि

ग्रेटर नोएडा: सूरजपुर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में आज सोमवार को बम होने की अज्ञात सूचना से हड़कंप मच गया। जैसे ही सूचना मिली, पुलिस और प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की। इस आपातकालीन सूचना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया। मौके पर बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वायड, दमकल विभाग की गाड़ियां और सूरजपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे।


सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को खाली कराया गया है, और सघन चेकिंग अभियान (सर्च ऑपरेशन) चलाया जा रहा है। कलेक्ट्रेट परिसर में आने-जाने वाले सभी रास्तों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सघनता से जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर पूरी नज़र रखी जा रही है और सुरक्षा मानकों के तहत आवश्यक कार्रवाई जारी है।



एडिसीपी सेन्ट्रल नोएडा स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि आज सोमवार को डीएम कार्यालय में ई-मेल के माध्यम से बम की धमकी की सूचना पर थाना सूरजपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। बम डिस्पोजल स्क्वाड, फायर ब्रिगेड, A.S चेक टीम और डॉग स्क्वाड के माध्यम से डीएम कार्यालय में चेकिंग सुनिश्चित की गई।



ग्रेटर नोएडा में डीएम कार्यालय में बम की धमकी से हड़कंप


अभी तक कोई प्रतिकूल जानकारी सामने नहीं आई है। लगातार सतर्कता बरती जा रही है। ई-मेल के संबंध में साइबर टीम द्वारा तकनीकी जांच की जा रही है। स्थिति पूरी तरह सामान्य है, और मौके पर शांति व्यवस्था स्थापित है। लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें।