चीन के चेन जियानगुओ ने पानी पर बाइक चलाकर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
ZXMOTO के संस्थापक चेन जियानगुओ की अद्भुत उपलब्धि
ZXMOTO के संस्थापक चेन जियानगुओ: दुनिया को चौंकाना और अपनी प्रतिभा से सबको प्रभावित करना हर किसी के बस की बात नहीं है। चीन की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल कंपनी ZXMOTO के संस्थापक चेन जियानगुओ ने एक अनोखा कारनामा कर दिखाया है, जिसके चलते उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। उन्होंने 40.74 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पानी पर बाइक चलाकर सभी को हैरान कर दिया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने पहले के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
इस इलेक्ट्रिक बाइक में विशेष संशोधन किए गए थे, जैसे कि खास पैडल और स्कीज़, ताकि यह बिना डूबे पानी की सतह पर चल सके।
चेन ने यह रिकॉर्ड रविवार को चीन के हुनान प्रांत के हुआइहुआ शहर में अपने गृह क्षेत्र मायांग मियाओ स्वायत्त काउंटी में बनाया। उन्होंने संशोधित MX450 मोटरसाइकिल को पानी पर चलाकर कुल 40.74 किलोमीटर की दूरी तय की, जबकि पहले का रिकॉर्ड 31.8 किलोमीटर था। इस प्रकार, उन्होंने पुराने रिकॉर्ड को काफी पीछे छोड़ दिया।
पानी पर बाइक चलाना एक कठिन चुनौती है, क्योंकि थोड़ी सी भी असंतुलन या गति कम होने पर बाइक तुरंत डूब सकती है। इस रिकॉर्ड को स्थापित करने के लिए उनकी टीम ने तकनीक और संतुलन पर महीनों तक काम किया।
बाइक का संशोधित पिछला टायर एक पंखे की तरह कार्य करता है, जो पानी को पीछे फेंककर बाइक को आगे बढ़ाता है, जबकि आगे का हिस्सा स्की की मदद से दिशा बदलता है।
