चौधरी भूपेंद्र सिंह ने राम मंदिर चंदे चोरी पर उठाए सवाल
मुरादाबाद में प्रबंधक एवं शिक्षक सम्मेलन
मुरादाबाद :- कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने मुरादाबाद में एक प्रबंधक एवं शिक्षक सम्मेलन में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा की नई प्रदेश टीम को बधाई दी। राम मंदिर चंदे की चोरी के मामले पर उन्होंने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर विधिक कार्रवाई करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस मठों और मंदिरों का अपमान करने का प्रयास कर रही हैं।
राम मंदिर चंदे चोरी मामले पर चौधरी भूपेंद्र सिंह का बयान :- उन्होंने बताया कि एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है, जिसने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंप दी है। सरकार इस रिपोर्ट का परीक्षण कर विधिक कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और विपक्ष का उद्देश्य हमारे धार्मिक स्थलों और साधु-संतों का अपमान करना है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने कभी भी मस्जिदों के चंदे या बाबरी मस्जिद के लिए आए चंदे पर चर्चा नहीं की, क्योंकि उनका एजेंडा हिंदू परंपरा और आस्था को कलंकित करना है। उन्होंने मीडिया के माध्यम से इस नकारात्मक एजेंडे को फैलाने से रोकने की अपील की।
सुशील कुमार सिंह
मुरादाबाद
