जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से बाढ़, कई गांवों का संपर्क टूटा
डोडा में बाढ़ की स्थिति
डोडा। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के कलालगीसर क्षेत्र में 1 जुलाई, बुधवार को भारी बारिश के कारण दो बार बादल फटने की घटनाएं हुईं, जिससे अचानक बाढ़ आ गई और मलबा बहकर आ गया। इस प्राकृतिक आपदा के चलते कई सड़कें बाधित हो गई हैं। एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है। इसके साथ ही, भूस्खलन और सड़कें बाधित होने की संभावना भी बढ़ गई है।
Heavy Rain Triggers Flash Floods in Jammu & Kashmir's Doda
Heavy rainfall has lashed Jammu & Kashmir's Doda district and nearby areas.
In the Bhalesa region, intense rain triggered flash floods and mudslides, forcing the closure of several roads and disrupting connectivity… pic.twitter.com/LEVfkxs4DX
— Atulkrishan (@iAtulKrishan1) July 1, 2026
सड़कें बाधित, गांवों का संपर्क टूटा
अचानक आई बाढ़ के साथ बहकर आए मलबे के कारण भलेसा पट्टी के कई गांवों का संपर्क टूट गया है। अधिकारियों का कहना है कि मौसम में सुधार होने के बाद ही सड़कों के पुनः संचालन का कार्य शुरू किया जाएगा। इस बीच, प्रशासन ने स्थानीय निवासियों को संवेदनशील क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है और कहा है कि इस आधिकारिक दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें।
