जापान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई तीव्रता 6.0
जापान में भूकंप का ताजा मामला
जापान में भूकंप: रविवार की सुबह जापान में एक बार फिर भूकंप के तीव्र झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) और जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.0 मापी गई। भूकंप का केंद्र जापान के शिमा से 58 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में स्थित था। यह भूकंप समुद्र में, जमीन की सतह से लगभग 352 किलोमीटर की गहराई पर आया। अभी तक इस भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
25 अक्टूबर को भी आया था भूकंप
इससे पहले, 25 अक्टूबर को भी जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 थी। यह भूकंप बोनिन द्वीप के निकट आया था, जो जापान के प्रशांत महासागर क्षेत्र में स्थित हैं। जापान भौगोलिक रूप से प्रशांत महासागर के 'रिंग ऑफ फायर' पर है, जहां कई टेक्टोनिक प्लेट्स आपस में मिलती हैं, जिससे यहाँ अक्सर भूकंप आते रहते हैं।
