तोशाम को स्वस्थ और स्वच्छ बनाने की मुहिम में नई पहल
तोशाम को रोल मॉडल बनाने की दिशा में कदम
तोशाम/ भिवानी: एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि कस्बे को स्वस्थ और स्वच्छ बनाने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है। इस मुहिम का उद्देश्य तोशाम को जाम मुक्त, हरा-भरा और स्वच्छता के माध्यम से प्रदेश में एक आदर्श स्थान बनाना है।
इस पहल के तहत चौधरी सुरेंद्र सिंह चौंक से हिसार रोड पर जल्द ही पट्टियां लगाई जाएंगी। राजस्व विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, यह सड़क लगभग 70 से 96 फुट चौड़ी है। इस सड़क के दोनों किनारों पर पीली और लाल पट्टियां लगाई जाएंगी। जनप्रतिनिधि, व्यापारी और तोशाम के नागरिक प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को पूरा सहयोग दे रहे हैं। आपसी तालमेल से बैठकों में निर्णय लेकर इस कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है। हाल ही में प्रशासन, पुलिस, पंचायत और जनभागीदारी के सहयोग से चौधरी सुरेंद्र सिंह और भगवान परशुराम चौंक पर की गई निशान देही के दायरे से बाहर खड़े वाहनों और दुकानदारों द्वारा रखे गए सामान के चालान किए गए।
