दिल्ली एयरपोर्ट पर आंधी से एयर इंडिया के तीन विमानों को हुआ नुकसान
दिल्ली में मौसम ने मचाई तबाही
नई दिल्ली: रविवार शाम को दिल्ली में अचानक आई तेज आंधी और मूसलधार बारिश ने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 को गंभीर नुकसान पहुंचाया। तेज हवाओं के चलते रनवे पर खड़ी ग्राउंड सपोर्ट गाड़ियां और उपकरण अपनी जगह से खिसक गए और एयर इंडिया के तीन छोटे विमानों से टकरा गए। इस टक्कर में तीनों विमानों को नुकसान पहुंचा, जिसके बाद उन्हें तुरंत सेवा से हटा दिया गया।
आंधी की चेतावनी का अभाव
बिना चेतावनी आई आंधी, दूसरी एयरलाइंस को भी नुकसान !
यह जानकर हैरानी होती है कि ये ग्राउंड उपकरण दो अलग-अलग कंपनियों (एयर इंडिया इंजीनियरिंग और इंडिगो) के थे, जो आंधी के वेग में बहकर विमानों से टकरा गए। एयरपोर्ट ऑपरेटर के अनुसार, मौसम में अचानक बदलाव की कोई पूर्व चेतावनी एयर ट्रैफिक कंट्रोल द्वारा नहीं दी गई थी, जिससे एयरलाइंस को तैयारी का मौका नहीं मिला। सूत्रों के मुताबिक, इस खराब मौसम का असर अन्य एयरलाइंस के विमानों पर भी पड़ा है।
एयर इंडिया की प्रतिक्रिया
दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर कल शाम आंधी–बारिश के बीच एयर इंडिया के तीन विमान क्षतिग्रस्त हो गए !! pic.twitter.com/6G1XteooqA
— Sachin Gupta (@Sachingupta) June 8, 2026
एयर इंडिया ने इस घटना पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, क्षतिग्रस्त तीन विमानों में से दो को जल्द ही ठीक कर उड़ान के लिए तैयार किया जाएगा, जबकि तीसरे विमान को पूरी तरह ठीक होने में थोड़ा अधिक समय लग सकता है।
