दिल्ली में PG बिल्डिंग ढहने की घटना: मलबे में फंसे छात्र ने वीडियो कॉल से मांगी मदद
दिल्ली में भयानक बिल्डिंग हादसा
नई दिल्ली. रविवार को दक्षिणी दिल्ली के सत्य निकेतन क्षेत्र में एक PG बिल्डिंग के ढहने की घटना ने सभी को हिला दिया। राहत और बचाव कार्य जारी है। इस दौरान एक छात्र का वीडियो सामने आया है, जो मलबे में फंसा हुआ था। उसके चेहरे पर धूल थी, शरीर पर खून के निशान थे, और चारों ओर कंक्रीट बिखरा हुआ था। इस कठिन परिस्थिति में भी उसने हिम्मत नहीं हारी और वीडियो कॉल के जरिए मदद मांगी।
दिल्ली के सत्य निकेतन में हुई इस बिल्डिंग दुर्घटना का वीडियो देखने वालों को गहरे सदमे में डाल रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक छात्र मलबे के बीच फंसा हुआ है। चारों ओर मलबा फैला हुआ है और वह बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है। ऐसे हालात में जहां लोग घबरा जाते हैं, उसने अपनी सूझबूझ से काम लिया और मोबाइल उठाकर वीडियो बनाना शुरू किया।
दिल्ली मोतीबाग पीजी बिल्डिंग हादसे में मलबे में फंसे बच्चे ने अपना वीडियो बना कर मदद मांगी। बच्चे की हिम्मत को सलाम, ज़िंदगी की सलामती के लिए दुआएँ
#Delhi #DelhiBuildingCollapsed pic.twitter.com/rCwzIswza4
— Peenaaz Tyagi (@peenaz_tyagi) September 6, 2026
मलबे में दबे होने के कारण वह बोल नहीं पा रहा था, लेकिन उसने अपनी स्थिति को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया। छात्र की आवाज नहीं निकल रही थी, और चारों ओर अंधेरा था। उसने अपने कैमरे के माध्यम से अपनी स्थिति को दर्शाया और वीडियो बाहर भेजकर मदद मांगी।
11 सेकंड का वीडियो बना मांगी मदद
करीब 11 सेकंड के इस वीडियो में छात्र ने मलबे के नीचे की स्थिति को सबको दिखाया। उसने अपने फोन का कैमरा घुमाकर आसपास का दिल दहला देने वाला दृश्य प्रस्तुत किया। बताया जा रहा है कि छात्र का नाम आदित्य है, जो आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज में बीकॉम सेकंड ईयर का छात्र है। उसके वीडियो के बाद रेस्क्यू टीम ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर है। इस हादसे में अब तक सात लोगों की जान जा चुकी है। घटना के समय बिल्डिंग में 40 से 50 छात्रों के मौजूद होने की संभावना थी। यह इमारत लगभग 50 साल पुरानी थी और इसे 'होस्टल डेज' के नाम से जाना जाता था।

