दिल्ली में अंतरराज्यीय कोकीन तस्करी रैकेट का भंडाफोड़
दिल्ली में कोकीन तस्करी का खुलासा
दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने मिलकर एक अंतरराज्यीय कोकीन तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया है। यह रैकेट दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सक्रिय था। दोनों एजेंसियों ने स्टेशन से 20 करोड़ रुपये की कोकीन के साथ दो नाइजीरियाई महिलाओं को गिरफ्तार किया।
महिलाओं से बरामद की गई कोकीन
जीआरपी के अनुसार, दोनों विदेशी महिलाओं के पास से 2.300 किलो कोकीन बरामद की गई है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान करने में जुटी है। यह कार्रवाई शुक्रवार, 31 जुलाई को की गई।
शक के आधार पर की गई कार्रवाई
निजामुद्दीन स्टेशन पर यात्रियों से संबंधित अपराधों और मादक पदार्थों की तस्करी पर नजर रखने के लिए RPF और GRP ने एक अभियान चलाया था। इसी दौरान, RPF इंस्पेक्टर संजीव वर्मा और GRP इंस्पेक्टर शम्भूनाथ की टीम ने प्लेटफॉर्म संख्या एक पर दो नाइजीरियाई महिलाओं पर संदेह किया।

महिलाओं से पूछताछ और गिरफ्तारी
पुलिस ने दोनों महिलाओं से पूछताछ की और उनके बैग की तलाशी ली। चिकांसो जेम्स नाम की महिला के बैग से 11 पैकेट कोकीन बरामद हुई। तत्पश्चात, दोनों महिलाओं को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।
NDPS अधिनियम के तहत मामला दर्ज
बरामद किए गए पैकेट विभिन्न रंगों में थे। नारकोटिक्स चेकिंग किट से जांच करने पर कोकीन की पुष्टि हुई। दूसरी नाइजीरियन महिला का नाम हैपिनेस ओकाए है। RPF और GRP ने दोनों महिलाओं को हजरत निजामुद्दीन थाने लाकर FIR दर्ज की। मामला NDPS अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है। GRP ने दोनों महिलाओं को तीन दिन की पुलिस कस्टडी में रखा है।
इस अभियान में RPF के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त दिल्ली मंडल के निर्देशन में कार्य किया गया। इसमें कॉस्टेबल विनोद, हेड कॉस्टेबल सुखपाल, WC पूजा और रेलवे यूनिट के स्पेशल सेल के कॉस्टेबल योगेश कुमार शामिल थे।
