दिल्ली में महिला का अनोखा ड्रामा: मुख्यमंत्री से गले मिलने की जिद
दिल्ली में हाईवोल्टेज ड्रामा
नई दिल्ली: जंतर-मंतर के पास एक महिला ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय से गले मिलने की इच्छा जताते हुए सड़क पर लेटकर हंगामा किया। महिला ने कहा कि जब तक उसकी 'अंतिम इच्छा' पूरी नहीं होती, वह उठने को तैयार नहीं है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।
यह घटना 29 सितंबर को हुई थी। वीडियो में महिला को सड़क पर लेटे हुए देखा जा सकता है, जबकि दिल्ली पुलिस की महिला अधिकारी उसे हटाने की कोशिश कर रही हैं। पुलिस ने महिला को समझाया कि इस तरह सड़क पर लेटने से आम लोगों की आवाजाही में बाधा आ रही है, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही।
On Sept 29, a girl in Delhi lay down in the middle of the road and said her last wish was to hug Vijay, the CM of Tamil Nadu. When a female police officer tried to move her, she said, “Don’t touch me, this is my right.”
Ye kaise bimari hai. Bharat ek content pradhan desh hai. pic.twitter.com/yRZ6rIQaeZ— Gargi
(@Gargi_108) September 30, 2026
जब वीडियो बनाने वाले ने महिला से पूछा कि वह क्या चाहती है, तो उसने कहा कि वह विजय थलपति को गले लगाना चाहती है और इसके बाद मरना चाहती है। महिला ने इसे अपनी अंतिम इच्छा बताया। जब पुलिसकर्मियों ने उसे उठाने की कोशिश की, तो उसने विरोध करते हुए कहा, 'डोंट टच मी, दिस इज माय राइट।'
काफी प्रयासों के बाद भी महिला सड़क से उठने को तैयार नहीं हुई। अंततः महिला पुलिसकर्मियों ने अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से उसे सड़क से उठाकर वहां से हटा दिया।
इस घटना का वीडियो कंटेंट क्रिएटर सैयद कमर अली ने इंस्टाग्राम पर साझा किया था। वीडियो के वायरल होने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

(@Gargi_108)