दिल्ली मेट्रो स्टेशनों का बंद, CJP के मार्च के दौरान दर्ज हुईं 10 FIRs
दिल्ली मेट्रो स्टेशनों का बंद
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। यह जानकारी दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) द्वारा दी गई है। DMRC ने बताया कि सुरक्षा कारणों से ये मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च के दौरान उपद्रव के मामले में विभिन्न थानों में कुल 10 एफआईआर दर्ज की गई हैं। अधिकारियों के अनुसार, चार एफआईआर पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में और तीन कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई हैं। इसके अलावा, मंदिर मार्ग, बाराखंभा रोड और कर्तव्य पथ पुलिस स्टेशनों में भी एक-एक एफआईआर दर्ज की गई है।
CJP के प्रवक्ता का बयान
अगर सरकार नहीं मानी, तो लाखों और लोग दिल्ली आएंगे : आशुतोष रांका
CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि यह भारत के स्वतंत्रता के बाद का सबसे बड़ा आंदोलन है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 20 तारीख को जो हुआ, वह केवल एक ट्रेलर था। अगर सरकार ने हमारी मांगों को नहीं माना, तो लाखों लोग दिल्ली आएंगे क्योंकि इस बार हम चुप नहीं बैठेंगे। सरकार को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी, अन्यथा देश के युवा उन्हें सबक सिखाएंगे। उन्होंने कहा कि एक कहानी गढ़ने की कोशिश की जा रही है कि हम शांतिपूर्ण नहीं हैं, जबकि हम शांतिपूर्ण हैं। 20 तारीख का मार्च भी शांतिपूर्ण था, लेकिन अराजकता तब फैली जब पुलिस ने बर्बरता दिखाई और छात्रों पर हमला किया। युवा 31 दिनों से यहां शांतिपूर्वक बैठे हैं क्योंकि हम गांधी और अंबेडकर के सिद्धांतों का पालन करते हैं।
